फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Class Eight Student Goes Missing After Heading to School Family Suspects Foul Play

Bihar: स्कूल जाने के बाद आठवीं का छात्र लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 05 Apr 2026 03:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 03:20 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा का एक छात्र स्कूल के लिए घर से निकला और शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद मांगी।

विज्ञापन
Bihar: Class Eight Student Goes Missing After Heading to School Family Suspects Foul Play
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय मानशाही नवादा का एक आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल के लिए घर से निकला और शाम तक घर वापस नहीं आया। बच्चे के लापता होने के बाद उसके परिजन ने अनहोनी की संभावना जताई है और पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


परिजनों का बयान
छात्र की मां नीता देवी ने बताया कि उनका बेटा पास के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता है। वह स्कूल ड्रेस में ही घर से निकला था और शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन जब उसकी खोजबीन के लिए स्कूल पहुंचे तो स्कूल के शिक्षक और प्राचार्य ने कहा कि उन्हें बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं है और परिजन को खुद जाकर बच्चे की खोज करनी चाहिए। परिजनों ने थक हारकर मुसहरी थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि बच्चे के साथ कोई अनहोनी घटना न घट जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच जारी
मुसहरी थाना के एसएचओ सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी का आवेदन मिला है और उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस बच्चे के स्कूल में जाकर शिक्षक और कर्मियों से जानकारी ले रही है। विशेष टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। घटना के बाद से परिजन और पुलिस दोनों ही बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। परिजन लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed