{"_id":"627beb5331e7a81ec2184b3a","slug":"12-juveniles-escape-from-remand-home-in-bihar-s-purnea","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिया: रिमांड होम से भागे 12 किशोर, कई आपराधिक मामलों में रहे शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिया: रिमांड होम से भागे 12 किशोर, कई आपराधिक मामलों में रहे शामिल
Wed, 11 May 2022 10:28 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 11 May 2022 10:28 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि कैदियों ने सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार यादव को एक कमरे में बंद कर दिया और दीवार फांद कर भाग गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कई आपराधिक मामलों में शामिल 12 किशोर बुधवार को बिहार के पूर्णिया जिले में एक सरकारी रिमांड होम से भाग गए। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के खजांची हाट इलाके के रिमांड होम में सुबह करीब चार बजे हुई। पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने कहा कि कैदियों ने सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार यादव को एक कमरे में बंद कर दिया और दीवार फांद कर भाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फरार कैदियों में से नौ पड़ोसी कटिहार जिले के थे, जबकि तीन अभी भी फरार हैं। उन्होंने कहा कि बाकी को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। यहां कुल 73 कैदी थे। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन