फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   West Bengal Bankura fast rack court punished life imprisonment to udyan das for murder of his girlfriend

भोपाल : प्रेमिका की हत्या कर घर में ही बना ली थी कब्र, अब मिली उम्रकैद की सजा

Thu, 27 Aug 2020 01:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 27 Aug 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Bankura fast rack court punished life imprisonment to udyan das for murder of his girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कई बार ऐसी खबरें पढ़ी और सुनी होंगी कि कोई शख्स किसी टेलीविजन सीरियल या फिल्म को देखकर अपराध करने के तरीके सीखता है। इसी बात को सच साबित करता है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ एक किस्सा। अपनी प्रेमिका का गला दबाकर हत्या करने वाले सीरियल किलर उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन



फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बुधवार को दोपहर उदयन को ये सजा सुनाई। दरअसल, ये मामला 15 जुलाई 2016 का है, जब उदयन ने गहरी नींद में सो रही अपनी प्रेमिका आकांक्षा का तकिए से दम घोंट दिया था और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


चीफ पब्लिक प्रोसिक्यूटर अरुण कुमार चटर्जी ने बताया कि बुधवार करीब दोपहर 12 बजे इस फैसले को सुनाया गया। बांकुरा पुलिस ने उदयन के खिलाफ 30 अप्रैल 2017 को 600 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की थी और सितंबर 2017 में उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में 19 गवाहों के बयान और साक्ष्य उदयन के खिलाफ थे। उदयन ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसका शव एक संदूक में रखा दिया और उस संदूक के ऊपर सीमेंट का चबूतरा बना दिया। उदयन ने बताया कि एक इंग्लिश चैनल देखकर उसे ये आइडिया मिला। उदयन इंग्लिश चैनल पर अपराध से संबंधित सीरियल देखता था। 

उदयन ने वॉकिंग डेथ नाम की एक ऐसी ही मर्डर मिस्ट्री देखी थी। उदयन ने हत्या के बाद शव को उठाकर दूसरे कमरे में रख दिया एक पुराने बक्से को खाली कर उसमें शव को डाल दिया। इसके बाद उसने बक्से को चारों और से सीमेंट से ढक दिया और उस पर एक चबूतरा बना दिया। इसके लिए उदयन ने 14 बोरी सीमेंट का इस्तेमाल किया था। 

आकांक्षा साल 2016 के जून महीने में नौकरी की बात कहकर बांकुरा से भोपाल आई थी। अगले साल जनवरी 2017 के पहले हफ्ते में आकांक्षा के परिवार वालों ने बांकुरा थाने में आकांक्षा की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। बांकुरा की पुलिस के साथ आकांक्षा के पिता शिवेंद्र शर्मा भोपाल आए थे।


इसके अलावा उदयन दास पर अपने माता-पिता की हत्या करने का भी आरोप है। उदयन अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और वो उनके साथ रायपुर में रहता था। उदयन के पिता भेल में और माता सरकारी विभाग में काम करती थीं। साल 2010 में उदयन ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी थी और उनके शवों को घर के बगीचे में दफना दिया था। इस मामले में अभी रायपुर कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed