फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   In Bhopal shops, malls will closed for three days if not follow covid 19 directions

भोपाल: कोविड-19 की रोकथाम के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर तीन दिन तक बंद करनी पड़ेगी दुकान

Tue, 07 Jul 2020 03:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 07 Jul 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
In Bhopal shops, malls will closed for three days if not follow covid 19 directions
कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन ना करने पर मिलेगी सजा - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर राज्य सरकारें अपनी ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने पर जोर दे रही हैं। इसी सिलसिल में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई दुकान, मॉल, कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो उन्हें तीन दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन



जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी किया है कि शहर के प्रतिष्ठान जो खुद कोविड-19 को लेकर जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करेंगे या आंगुतकों की ओर से इन पर अमल कराने में विफल रहेंगे उन्हें तीन दिन के लिये बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा उल्लंघनकर्ता को शहर के चेक पोस्ट, बुखार दवाखानों और कोविड-19 संबंधित जागरुकता के कार्य में कोरोना योद्धा के तौर पर काम करना होगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह आदेश मंगलवार से लागू कर दिया गया है। आदेश के उल्लंघन की निगरानी के लिये अधिकारियों के दलों का गठन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि विभिन्न प्रतिष्ठानों की ओर से कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के उल्लंघन की खबरों के बाद यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को प्रदेश के ग्वालियर में भी जिला प्रशासन ने ऐसा ही आदेश जारी किया था। इसमें सार्वजनिक स्थलों पर कोविड-19 की रोकथाम के दिशा निर्देशों का पालन ना करने वाले या मास्क नहीं पहने जाने पर लोगों से जुर्माने के साथ-साथ तीन दिन तक कोरोना कार्यकर्ता के रूप में कार्य कराने के आदेश दिए गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed