{"_id":"58dc37824f1c1bef4c63e772","slug":"aslam-sher-khan-will-create-an-rss-organization-for-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के लिए आरएसएस जैसा संगठन खड़ा करेंगे पूर्व हॉकी खिलाड़ी असलम शेर खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के लिए आरएसएस जैसा संगठन खड़ा करेंगे पूर्व हॉकी खिलाड़ी असलम शेर खान
amarujala.com-presented by:संदीप भट्ट
Updated Thu, 30 Mar 2017 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंसी / भोपाल। पूर्व हॉकी खिलाड़ी असलम शेर खान ने बुधवार को ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ की तर्ज पर एक संगठन ‘राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयं सेवक संघ’ (आरसीएसएस) बनाने की घोषणा की। यह संगठन अगले साल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सहायता करेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता खान ने कहा कि यह नया संगठन अगले साल विधानसभा चुनावों को जीतने में कांग्रेस को उसी तरह से सहायता प्रदान करेगा जिस तरह से आरएसएस, भाजपा को गुप्त रूप से सहायता देती है।
विज्ञापन
आरसीएसएस का ढांचा बिल्कुल आरएसएस की तरह होगा हालांकि इस संगठन के लिए आरएसएस की तरह कोई यूनिफॉर्म नहीं रहेगा। मैंने यह संगठन बनाने का निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता विहीन हो गई है जो कि किसी भी पार्टी के लिए आवश्यक होते हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खान केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी पार्टी का सदस्य नहीं बनना चाहते और धर्मनिरपेक्ष हैं वे आरसीएसएस के कार्यकर्ता बन सकते हैं।
