FASTag Annual Pass: '3,000 रुपये, 200 हाईवे ट्रिप..', नितिन गडकरी ने नए फास्टैग वार्षिक पास की डिटेल्स की साझा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाईवे पर सफर को आसान और टोल विवादों से मुक्त बनाने के लिए एक नया फास्टैग-आधारित वार्षिक पास लॉन्च करने का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह पास या तो 200 ट्रिप्स तक वैध रहेगा या फिर एक्टिवेशन की तारीख से एक साल तक, जो भी पहले पूरा हो जाए। खासतौर पर यह उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो टोल प्लाजा के आसपास, यानी 60 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और रोजाना अप-डाउन करते हैं।
महत्वपूर्ण घोषणा। 📢
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 18, 2025
एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए…
इस वार्षिक पास को लेने के लिए 'राजमार्ग यात्रा' मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एक्टिवेशन और रिन्युअल के लिए एक अलग लिंक लॉन्च से पहले जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Rare Earths: भारत की ऑटो इंडस्ट्री को चीन के प्रतिबंध से बड़ा झटका नहीं, यहां 95% गाड़ियां पेट्रोल-डीजल की
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, इस वार्षिक पास का मकसद यह है कि लोगों को बार-बार टोल देने की परेशानी से राहत मिले। एक बार 3,000 रुपये देकर पूरे साल के लिए सफर आसान हो जाएगा। खासतौर पर छोटे दूरी के यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, क्योंकि अब हर बार कटने वाले टोल की चिंता नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: नई 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा S-CNG लॉन्च, अब छह एयरबैग के साथ ज्यादा सेफ्टी और फीचर्स
इस सुविधा से टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही, बार-बार टोल कटने से जुड़ी जनता की शिकायतें भी कम होंगी। सरकार का मानना है कि यह सुविधा न सिर्फ सफर को तेज बनाएगी। बल्कि हाईवे नेटवर्क पर निजी गाड़ियों की आवाजाही को भी ज्यादा आसान और विवाद मुक्त बनाएगी।
यह भी पढ़ें - New Vehicles: 2050 तक भारत में वाहनों की संख्या में होगी दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी! रिपोर्ट में बताई वजह