भारत में है खास नियम
हाईवे पर अमूमन गाड़ियां तेज रफ्तार में होती है ऐसे में अगर कोई चालक गलती कर देता है तो उसे संभलने के लिए सोचने का समय नहीं मिलता और दुर्घटना हो जाती है।
भारत में हाईवे और किसी भी आम सड़क पर गाड़ियों को ओवरटेक करने के लिए एक खास नियम बनाया गया है जो चालकों को सुरक्षित रखता है। हालांकि, नियमों को न जानने वाले और जल्दबाजी में रहने वाले लोग गलतियां कर बैठते हैं।
यह भी पढ़ें: बुलेट नहीं, अब लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है ये बाइक, पहाड़-जंगल... हर जगह भरती है रफ्तार
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि हाईवे पर दाएं या बाएं, किस साइड से ओवरटेक करना सबसे सुरक्षित होता है? तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
इस साइड से करें गाड़ियों को ओवरटेक
भारत में गाड़ियों को दाएं साइड से ओवरटेक करना बेहतर माना जाता है। इसके पीछे एक कारण है जिसे हम आगे बताने वाले हैं।
भारत में कार, बस, ट्रक में ड्राइविंग सीट दाईं ओर होती है। दाईं ओर का रियर व्यू मिरर (rear view mirror) भी ड्राइवर के नजदीक होता है। इसलिए दाईं ओर से आने वाली गाड़ियां ड्राइवर को अच्छी तरह दिखती हैं।
यह भी पढ़ें: कार को आग का गोला बना सकती हैं ये पांच चीजें, आप भी रख रहे तो तुरंत करें बाहर
ओवरटेक करने का ये है सही तरीका
अगर आप तेज स्पीड में हैं तो ओवरटेक करने से पहले गाड़ी का फ्लैश जलाकर सामने वाली गाड़ी से पास मांगें। इससे सामने वाली गाड़ी को पता लगेगा कि पीछे से आ रही गाड़ी को पास चाहिए। इससे एक्सीडेंट का खतरा कम हो जाता है।