{"_id":"68517f7fc1f2e4806708139f","slug":"union-minister-nitin-gadkari-says-bioenergy-can-cover-50-pc-of-india-s-fossil-fuel-consumption-in-5-years-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bioenergy: नितिन गडकरी ने कहा- फॉसिल फ्यूल की जगह बायोएनर्जी को देना होगा बढ़ावा, जानें वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bioenergy: नितिन गडकरी ने कहा- फॉसिल फ्यूल की जगह बायोएनर्जी को देना होगा बढ़ावा, जानें वजह
Tue, 17 Jun 2025 08:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:15 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आने वाले 5 सालों में भारत अपनी कुल फॉसिल फ्यूल खपत का 50 प्रतिशत हिस्सा बायोएनर्जी से पूरा कर सकता है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : PTI
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आने वाले 5 सालों में भारत अपनी कुल फॉसिल फ्यूल खपत का 50 प्रतिशत हिस्सा बायोएनर्जी से पूरा कर सकता है। उन्होंने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से वैकल्पिक ईंधनों पर शोध और विकास तेज करने की अपील की।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Grand Vitara: नई 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा S-CNG लॉन्च, अब छह एयरबैग के साथ ज्यादा सेफ्टी और फीचर्स

प्रदूषण का बड़ा कारण है फॉसिल फ्यूल
गडकरी ने यह बात सोमवार को 'इंडियन स्कूल फॉर डिजाइन ऑफ ऑटोमोबाइल्स' के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश में वायु प्रदूषण का बड़ा कारण फॉसिल फ्यूल है। खास तौर पर परिवहन क्षेत्र की वजह से भारत में 40 प्रतिशत प्रदूषण हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा के लिए अब हमें इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देना होगा।
यह भी पढ़ें - New Vehicles: 2050 तक भारत में वाहनों की संख्या में होगी दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी! रिपोर्ट में बताई वजह

22 लाख करोड़ रुपये का हो रहा है फॉसिल फ्यूल पर खर्च
गडकरी ने बताया कि भारत हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये फॉसिल फ्यूल के आयात पर खर्च करता है। अगर बायोएनर्जी से देश की आधी खपत पूरी हो जाए, तो यह आर्थिक तौर पर बहुत बड़ी राहत होगी। उन्होंने कहा कि भारत इस वक्त एथेनॉल, फ्लेक्स इंजन, मेथेनॉल, बायोडीजल, बायो-LNG, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन जैसे ईंधनों पर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें - Bajaj Chetak 3001: बजाज चेतक 3001 हुआ लॉन्च, अब ये है कंपनी का एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर

एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल इस्तेमाल में
उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जा रहा है। इससे न सिर्फ पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी, बल्कि देश में किसान भी एथेनॉल उत्पादन से लाभ कमा सकेंगे।
ऑटो इंडस्ट्री के लिए सुनहरा भविष्य
गडकरी ने कहा कि भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का भविष्य काफी उज्जवल है। नई तकनीक और ईंधन के क्षेत्र में शोध की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय ऑटो सेक्टर ने अब तक 4.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है और यह देश के लिए एक मजबूत आर्थिक स्तंभ बन चुका है।
यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz EQS 580 4MATIC: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च किया EQS 580 4MATIC का 'सेलिब्रेशन एडिशन', जानें क्या है खास

निर्यात में भी हो रही जबरदस्त बढ़ोतरी
गडकरी ने बताया कि भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग हर साल करीब 3 लाख करोड़ रुपये का निर्यात करता है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि बजाज, टीवीएस और हीरो जैसी कंपनियां अपनी 50 प्रतिशत उत्पादन को निर्यात कर रही हैं। जो इंडस्ट्री की अंतरराष्ट्रीय मांग को दिखाता है।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda Transalp XL750: नई 2025 होंडा ट्रांसएल्प XL750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Citroen C3 Sport Edition: सिट्रोएन सी3 स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
यह भी पढ़ें - Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का नया और ज्यादा किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स