ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी रॉल्स-रॉयस (Rolls-Royce) भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी अपनी शानदार इलेक्ट्रिक कूपे Spectre Series II को साल 2026 के आखिर तक भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, कंपनी की रणनीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी में उसका नया शोरूम साल 2027 की पहली तिमाही (Q1 2027) तक दोबारा खोला जाएगा, जो ब्रांड के रिटेल नेटवर्क को और विस्तार देगा।
{"_id":"6ada0fd9f5e9ce636b021443","slug":"rolls-royce-spectre-series-ii-plans-to-launch-in-india-by-late-2026-check-expected-battery-range-pricing-2026-10-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोल्स-रॉयस स्पेक्टर सीरीज II भारत में कब हो रही है लॉन्च?: जानें कितनी होगी रेंज और कीमत? कैसे हैं फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
रोल्स-रॉयस स्पेक्टर सीरीज II भारत में कब हो रही है लॉन्च?: जानें कितनी होगी रेंज और कीमत? कैसे हैं फीचर्स
Thu, 22 Oct 2026 07:00 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:00 PM IST
सार
- रोल्स रॉयस कंपनी की योजना Spectre Series II इलेक्ट्रिक कूपे को 2026 के आखिर तक भारत में लॉन्च करने की है।
- इसके अलावा, कंपनी दिल्ली में अपना शोरूम भी 2027 की पहली तिमाही तक नए सिरे से खोलने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Rolls-Royce Spectre Series II
- फोटो : Rolls-Royce
Trending Videos
Rolls-Royce Spectre Series II
- फोटो : Rolls-Royce
बैटरी, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग रेंज के मामले में यह कितनी दमदार है?
Spectre Series II में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, यह अपने पुराने डुअल-मोटर, ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आती है जिसमें प्रत्येक एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
- बैटरी और पावर: इसमें 112 kWh का बैटरी पैक मिलता है, और इसका इलेक्ट्रिकल सिस्टम 400V पर काम करता है। स्टैंडर्ड मॉडल 601 hp की पावर और 1,015 Nm का टॉर्क पैदा करता है, जबकि इसका पावरफुल ब्लैक बैज (Black Badge) वेरिएंट 'स्पिरिटेड मोड' में 680 hp और 1,110 Nm का आउटपुट देता है।
- रेंज: WLTP साइकिल के मुताबिक स्टैंडर्ड मॉडल सिंगल चार्ज पर 628 किमी और ब्लैक बैज वेरिएंट 629 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है।
Rolls-Royce Spectre Series II
- फोटो : Rolls-Royce
एक्सटीरियर डिजाइन और इंटीरियर कस्टमाइजेशन में क्या नए विकल्प मिलेंगे?
गाड़ी के बाहरी लुक में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन ग्राहकों को इसे और अधिक व्यक्तिगत बनाने के लिए ढेरों नए विकल्प मिलेंगे।- एक्सटीरियर अपडेट्स: ब्लैक बैज वेरिएंट में पिछले ग्लॉस-ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स की जगह मैट-ब्लैक फिनिश दी गई है, जिसमें इसका मशहूर 'स्पिरिट ऑफ एक्सटसी' बोनट मास्कोट भी शामिल है।
- केबिन और लाइटिंग: इंटीरियर में ग्राहकों को मैटेरियल्स और कस्टमाइजेशन के और भी व्यापक विकल्प मिलते हैं। इसके इल्यूमिनेटेड डैशबोर्ड पैनल में 8,108 व्यक्तिगत पिक्सल दिए गए हैं, जो केबिन की खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rolls-Royce Spectre Series II
- फोटो : Rolls-Royce
रॉल्स-रॉयस स्पेक्ट्र सीरीज II की लॉन्चिंग की क्या योजना है?
- रॉल्स-रॉयस ने हाल ही में 15 अक्तूबर 2026 को चेन्नई में अपना नया शोरूम खोला है। इसके बाद अब कंपनी की नजरें दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों पर हैं। इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, "चेन्नई में नए शोरूम के उद्घाटन के बाद, रॉल्स-रॉयस मोटर कार्स को साल 2026 के अंत तक भारत में Spectre Series II के आने की उम्मीद है और साथ ही Q1 2027 तक नई दिल्ली में एक नए शोरूम के खुलने से देश भर में ग्राहकों का अनुभव और बेहतर होगा।"
- वर्तमान में भारत में स्टैंडर्ड स्पेक्ट्र की कीमत 7.5 करोड़ रुपये और ब्लैक बैज की कीमत 9.5 करोड़ रुपये है, जो इसे देश की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार बनाती है। ऐसे में सीरीज II के आने पर इसकी कीमतें और अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।