फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Yaris Cross: टोयोटा ने पेश की नई एसयूवी, क्या हैं खूबियां और किन्हें मिलेगी चुनौती, जानें डिटेल

Tue, 16 May 2023 01:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 16 May 2023 01:50 PM IST
सार

टोयोटा ने क्रॉस एसयूवी यारिस को एशियाई बाजार में पेश कर दिया है। एसयूवी में कंपनी की ओर से क्या खूबियां दी गई हैं और इससे किन एसयूवी को चुनौती मिलेगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
toyota yaris cross debut for asean markets, know features engine specification and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toyota

जापानी कार कंपनी टोयोटा ने एशियाई बाजार में नई एसयूवी यारिस क्रॉस को पेश कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पेश की गई नई एसयूवी में क्या खूबियां दी गई हैं। इसके साथ ही इस एसयूवी से किन एसयूवी को चुनौती मिल सकती है।

आई नई एसयूवी

toyota yaris cross debut for asean markets, know features engine specification and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toyota
टोयोटा की ओर से नई एसयूवी यारिस क्रॉस को एशियाई देशों के लिए पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। यूरोप और जापान के बाद इसे एशियाई देशों में भी ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

कैसी हैं खूबियां

toyota yaris cross debut for asean markets, know features engine specification and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toyota
टोयोटा ने यारिस क्रॉस को अपने टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बनाया है। लेकिन एशियाई बाजारों में इसे थोड़ा अलग तरीके से रखा जा सकता है। ओवरऑल ड्राइविंग डायनैमिक्स को नई एसयूवी में एशियाई बाजारों के मुताबिक रखा जा सकता है। इसके साथ ही इसे पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। इसमें ट्रैपेजॉइडल ग्रिल, स्किड प्लेट, रग्ड बंपर, बॉडी क्लैडिंग, अलॉय व्हील्स, टू-पीस टेल लैंप, स्क्वैरिश व्हील आर्च, 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरुफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलैस चार्जर, पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी सुरक्षित

toyota yaris cross debut for asean markets, know features engine specification and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toyota
सेफ्टी की बात करें तो टोयोटा की नई एसयूवी में एबीएस, ईबीडी, वीएससी, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन

कितनी लंबी-चौड़ी

toyota yaris cross debut for asean markets, know features engine specification and other details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toyota
एसयूवी की लंबाई और चौड़ाई की बात करें तो इसे 4310 एमएम लंबा, 1770 एमएम चौड़ा बनाया गया है। इसकी हाइट 1615 एमएम और व्हीलबेस 2620 एमएम रखा गया है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed