Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda ALPHA Electric SUV Revealed Ahead December 2 Global Debut

होंडा अल्फा EV का डिजाइन रिवील: नए H लोगो व बड़े टचस्क्रीन के साथ क्या मिलेगा खास? जानें ग्लोबल प्रीमियर तारीख

Wed, 25 Nov 2026 02:52 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 25 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

  • होंडा अल्फा ईवी का डिजाइन सामने आया।
  • दो दिसंबर को ग्लाेबल प्रीमियर होगा।
  • भारत में होगा एसयूवी का प्रोडक्शन।
  • एसयूवी में मिलेगा पांच-सीटर केबिन।

विज्ञापन
Honda ALPHA Electric SUV Revealed Ahead December 2 Global Debut
होंडा अल्फा इलेक्ट्रिक SUV - फोटो : amarujala.com

विस्तार

होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अल्फा (ALPHA) को पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस एसयूवी के पहले आधिकारिक डिजाइन स्केच जारी कर दिए हैं। इनमें कार के बाहरी लुक से लेकर केबिन तक की झलक देखने को मिल सकती है। साथ ही इसमें नया एच लोगो, चौंडी फ्रंट डिजाइन, बड़े अलॉय और बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन मिलेगा। खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को जापान में डिजाइन किया गया है, जबकि इसका प्रोडक्शन भारत में होगा। भारत ही इसका ग्लोबल प्रोडक्शन बेस भी बनेगा। कंपनी दो दिसंबर 2026 को इसका वैश्विक प्रीमियर करेगी।
विज्ञापन


जापान में डिजाइन, भारत में होगा प्रोडक्शन
  • होंडा अल्फा इलेक्ट्रिक एसयूवी को जापान स्थित कंपनी के डिजाइन सेंटर में तैयार किया गया है। इसे पहली बार जापान मोबिलिटी शो 2025 में 0 अल्फा कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। अब कंपनी ने इसके प्रोडक्शन मॉडल से जुड़ी पहली डिजाइन झलक साझा की है।
  • विज्ञापन
  • इसकी सबसे अहम बात भारत से जुड़ी है। इस एसयूवी का निर्माण भारत में किया जाएगा और भारतीय प्लांट इसका ग्लोबल प्रोडक्शन बेस होगा। कंपनी मार्च 2026 से ही भारत की अलग-अलग सड़कों और ड्राइविंग परिस्थितियों में इसकी टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। इस इलेक्ट्रिक SUV का वैश्विक प्रीमियर दो दिसंबर 2026 को होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
Trending Videos

Honda ALPHA Electric SUV Revealed Ahead December 2 Global Debut
होंडा अल्फा इलेक्ट्रिक SUV - फोटो : amarujala.com
कैसी होगी होंडा अल्फा EV की बाहरी डिजाइन?
  • होंडा के जारी किए गए स्केच में अल्फा ईवी का फ्रंट लुक काफी चौड़ा और दमदार दिखाई देता है। इसके फ्रंट में डार्क पैनल दिया गया है, जिस पर कंपनी का नया एच एम्ब्लम नजर आता है।
  • साथ ही फ्रंट के ऊपरी हिस्से में एक पतली लाइटिंग स्ट्रिप दी गई है। यह दोनों किनारों पर मौजूद लाइटिंग एलिमेंट्स को आपस में जोड़ती है। वहीं, निचले बंपर में हॉरिजॉन्टल ओपनिंग्स और अलग रंग का ट्रिम देखने को मिलता है।
  • साइड प्रोफाइल की बात करें तो इस कार में बड़े व्हील आर्चेस और डार्क बॉडी क्लैडिंग दी गई है। इसमें बड़े ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। कार का ओवरऑल लुक अपराइट रखा गया है। इसकी छत पीछे की तरफ धीरे-धीरे नीचे की ओर ढलती है, जबकि विंडो लाइन पीछे की ओर उठती हुई दिखाई देती है।
  • इसके अलावा, डोर पैनल्स पर स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है। फ्रंट डोर हैंडल्स फ्लश-फिटिंग होंगे, जबकि पीछे के डोर हैंडल्स विंडो लाइन के पास लगाए गए हैं। SUV में पारंपरिक आउटसाइड रियर-व्यू मिरर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed