भारतीय बाजार में लगातार कारों में सुरक्षा को बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही पांच कारों के बारे में बता रहे हैं जो छह एयरबैग की सेफ्टी के ऑफर की जाती हैं और उनकी कीमत भी 10 लाख रुपये से कम है।
ह्यूंदै ग्रैंड आई-10 नियोस
2 of 6
Hyundai Grand i10 NIOS 2023
- फोटो : Hyundai
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से आई-10 ग्रैंड नियोस को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। ह्यूंदै की इस कार में सेफ्टी के लिए दो नहीं बल्कि छह एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें फ्रंट में दो, साइड में दो और रियर में भी दो एयरबैग्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें हिल असिस्ट, एबीएस, स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जाता है। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 5.73 लाख रुपये से होती है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
मारुति सुजुकी बलेनो
3 of 6
मारुति बलेनो
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर बलेनो को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार में भी छह एयरबैग्स को दिया जाता है। एयरबैग्स के साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, ईएसपी, हिल होल्ड, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो यह 8.38 लाख रुपये में खरीदी जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
ह्यूंदै ऑरा
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की सेडान कार ऑरा भी छह एयरबैग्स की सुरक्षा के साथ आती है। इसके साथ इसमें ईएससी, एचएसी, ईबीडी, एबीएस, टीपीएमएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक-अनलॉक, इमोबिलाइजर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ऑरा की कीमत की शुरूआत 6.32 लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
ह्यूंदै आई-20
5 of 6
हुंडई आई 20
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै की तीसरी कार आई-20 है, जिसे 10 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कार में भी कंपनी छह एयरबैग्स की सुरक्षा ऑफर करती है। छह एयरबैग वाले वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.77 लाख रुपये है। इसमें एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, डीआरवीएम, ईएसएस, बर्गलर अलार्म जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत