Toyota Vellfire: टोयोटा की लग्जरी एमपीवी की डीलरशिप पर अनौपचारिक रूप से बुकिंग शुरू, जानें डिटेल्स
टोयोटा की लग्जरी एमपीवी की अनौपचारिक तौर पर बुकिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ डीलर्स इसके लिए बुकिंग ले रहे हैं।
विस्तार
जापानी कार कंपनी टोयोटा जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई एमपीवी को लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की नई एपीवी के लिए कुछ डीलर्स ने बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस एमपीवी को कब तक लाया जा सकता है और इसकी बुकिंग कितने रुपये में हो रही है।
शुरू हुई बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा वेलफायर एमपीवी के लिए कुछ डीलर्स ने बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन फिर भी कुछ डीलर्स अनौपचारिक तौर पर इसके लिए बुकिंग ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कितने रुपये में हो रही बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की कुछ डीलरशिप पर वेलफायर एमपीवी के लिए बुकिंग हो रही है। इसके लिए डीलर्स दो से पांच लाख रुपये तक टोकन अमाउंट ले रहे हैं। हांलाकि अभी इस एमपीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है। साथ ही कंपनी की ओर से भी अभी इसके लिए बुकिंग को शुरू नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
ग्लोबल बाजार में हुई लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा ने इस लग्जरी एमपीवी को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। लेकिन अभी तक भारतीय बाजार में इसे नहीं लाया गया है। ऐसे में कुछ ग्राहकों ने पुरानी वेलफायर को बुक किया था और उन्हें अभी उसकी डिलीवरी नहीं मिल पाई है तो कुछ डीलर्स ऐसे ग्राहकों को नई वेलफायर के लिए अपग्रेड कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
होंगी ये खूबियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा जल्द ही नई एमपीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इसमें कई खूबियों को दिया जा सकता है। इसमें मिलने वाली खूबियों में नया और बेहतर इंटीरियर मिलेगा। साथ ही इसमें नए और बेहतर बंपर, हॉरिजोन्टल क्रोम स्लैट्स, कनेक्टिड एलईडी लाइट्स, बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल सनरूफ, कैप्टन सीट्स, सेफ्टी के लिए ADAS जैसे फीचर्स को इस नई जनरेशन वेलफायर में दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
कब होगी लॉन्च
फिलहाल टोयोटा की ओर से इस एमपीवी के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले तीन महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके साथ ही इसकी डिलवरी को भी शुरू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ