एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर को भी जल्द ही अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल अपनी इस दमदार एसयूवी को नए रंगरूप में ला सकती है। नई फॉर्च्यूनर में क्या फीचर्स होंगे और क्या नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, आइए जानते हैं।
आएगी नई फॉर्च्यूनर
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही टोयोटा की ओर से चौथी पीढ़ी की फॉर्च्यूनर को लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। नई फॉर्च्यूनर मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई तरह के बदलाव के बाद आएगी।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
कब तक आ सकती है नई फॉर्च्यूनर
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई फॉर्च्यूनर को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है एसयूवी की चौथी पीढ़ी को सबसे पहले थाईलैंड में पेश किया जाएगा। जिसके बाद भारत सहित बाकी एशियाई देशों में लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
क्या होंगे बदलाव
4 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
नई फॉर्च्यूनर में इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ ही इंजन और प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किए जाएंगे। इस तरह से एसयूवी को एकदम नया फील दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नए बॉडी पैनल, ज्यादा फीचर के साथ ही नया प्लेटफॉर्म और हाइब्रिड इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
प्लेटफॉर्म में क्या होगा बदलाव
5 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
नई फॉर्च्यूनर को मौजूदा आईएमवी आर्किटेक्चर की जगह नए टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। टीएनजीए प्लेटफॉर्म को ही कंपनी नई इनोवा हाईक्रॉस में भी उपयोग कर रही है। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म को कंपनी की ओर से लैंड क्रूजर सहित कई एसयूवी में उपयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र