{"_id":"6adcb53f04863ffc11082a78","slug":"byd-suv-cleverly-escapes-parking-fine-by-driving-away-on-three-wheels-using-smart-suspension-tech-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान से बचने के लिए BYD SUV ने किया गजब का कारनामा: सिर्फ तीन पहियों पर चल पड़ी कार! चीन का वीडियो वायरल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
चालान से बचने के लिए BYD SUV ने किया गजब का कारनामा: सिर्फ तीन पहियों पर चल पड़ी कार! चीन का वीडियो वायरल
Sat, 24 Oct 2026 07:10 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:10 PM IST
सार
- चीन में BYD की एक SUV का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
- इस वीडियो में ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार SUV व्हील क्लैंप से बचने के लिए एक पहिया हवा में उठाकर तीन पहियों पर चलती दिखाई देती है।
विज्ञापन
BYD SUV Drives On Three Wheels
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चीन में बीवाईडी (BYD) की एक एसयूवी ने पार्किंग एनफोर्समेंट अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी पर लगे व्हील क्लैंप (पहिये पर लगने वाला ताला) को मात दे दी। जिंशा टाउन, लियानयुंगंग की इस घटना में फंगचेंगबाओ बाओ 8 (Fangchengbao Bao 8) नाम की एक ऑफ-रोड एसयूवी अपने एक पहिये को हवा में उठाकर तीन पहियों पर ही पार्किंग स्थल से बाहर निकलती नजर आई।
विज्ञापन
BYD की इस एसयूवी ने तीन पहियों पर चलने का यह कारनामा कैसे किया?
इस अनोखे ड्रामे के पीछे BYD की एडवांस DiSus-P अल्ट्रा सस्पेंशन टेक्नोलॉजी का कमाल है। इस सिस्टम में डुअल-वाल्व डैम्पर्स दिए गए हैं, जो वाहन को जरूरत पड़ने पर किसी एक पहिये को जमीन से ऊपर उठाने की अनुमति देते हैं।
विज्ञापन
- सस्पेंशन की खासियत: इस सिस्टम को मूल रूप से इसलिए विकसित किया गया था ताकि बिना जैक के भी आसानी से टायर बदला जा सके या ऑफ-रोडिंग के दौरान किसी रास्ते में बाधा आने पर पहिये को ऊपर उठाया जा सके।
- लिफ्टिंग पावर: BYD के अनुसार, यह सिस्टम 19,000 पाउंड से अधिक की लिफ्टिंग फोर्स पैदा कर सकता है और किसी पहिये को 24 घंटे तक हवा में लटकाए रख सकता है। हालांकि, यह सिर्फ 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक ही काम करता है, यही वजह है कि वीडियो में यह Bao 8 कम स्पीड पर चलती दिखाई दी।
विज्ञापन
पार्किंग जुर्माने से बचने में यह तकनीक कैसे काम आई?
कम रफ्तार पर पहिया उठाकर गाड़ी चलाने से न केवल फ्लैट टायर होने पर बिना नुकसान के सुरक्षित स्थान तक पहुंचा जा सकता है। बल्कि इस मामले में इसका एक और फायदा सामने आया। पहिया हवा में उठ जाने की वजह से व्हील क्लैंप सड़क के संपर्क से पूरी तरह दूर हो गया। जिससे एसयूवी बिना किसी परेशानी के वहां से भाग निकली।- इस सिस्टम का सस्पेंशन एडजस्टमेंट ट्रैवल 200 मिमी तक है।
- जबकि एक पहिये को अधिकतम 300 मिमी (लगभग 1 फुट) तक ऊपर उठाया जा सकता है
- इसकी अधिकतम लिफ्टिंग क्षमता 9 मीट्रिक टन है।