दिसंबर 2022 के दौरान कार कंपनियों की ओर से आकर्षक ऑफर्स दिए गए। इसके बाद भी कई कंपनियों की बिक्री ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कम रही। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 कार कंपनियों ने इस दौरान कितनी कारों की बिक्री की। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
मिली-जुली रही बिक्री
2 of 11
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कार कंपनियों के लिए साल 2022 का आखिरी महीना मिला-जुला रहा। कुछ कार कंपनियों ने साल 2021 के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बिक्री की और कुछ की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
मारुति का कैसा हाल
3 of 11
मारुति ग्रैंड विटारा
- फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के लिए भी साल 2022 का आखिरी महीना थोड़ा बेहतर रहा। कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुकाबले साल 2022 के दिसंबर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने दिसंबर 2022 में कुल 116662 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 108618 यूनिट्स की बिक्री की थी। बाजार के हिसाब से दिसंबर 2022 में कंपनी का कुल हिस्सा 41.66 फीसदी रहा, जबकि 2021 में 41.95 फीसदी बाजार पर कंपनी का कब्जा रहा था।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
ह्यंदै का ऐसा रहा प्रदर्शन
4 of 11
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै ने भी दिसंबर 2022 में कुल 41287 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी की कुल 40983 कारों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने पिछले साल के आखिरी महीने में सिर्फ 304 कारों की ज्यादा बिक्री की।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
टाटा मोटर्स ने किया कमाल
5 of 11
For Reference Only
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2022 में कुल 36826 कारों की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 32706 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्केट शेयर के मुताबिक दिसंबर 2022 में कंपनी ने 13.15 फीसदी बाजार हासिल किया जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 12.63 फीसदी था।
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर