फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Sales In December 2022: कार कंपनियों के लिए मिला-जुला रहा दिसंबर 2022, ऑफर्स से ग्राहकों ने बनाई दूरी

Thu, 05 Jan 2023 01:37 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 05 Jan 2023 01:37 PM IST
सार

साल 2022 का आखिरी महीना कार कंपनियों के लिए मिला-जुला रहा। ऑफर्स के बाद भी कई कंपनियों की बिक्री 2021 के मुकाबले कम रही। दिसंबर 2022 में किस कंपनी ने कितनी कारों की बिक्री की। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
these car companies sold so many vehicles in December FADA released the report Maruti Tata Hyundai Mahindra
Mahindra Scorpio SUV - फोटो : Twitter

दिसंबर 2022 के दौरान कार कंपनियों की ओर से आकर्षक ऑफर्स दिए गए। इसके बाद भी कई कंपनियों की बिक्री ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कम रही। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-10 कार कंपनियों ने इस दौरान कितनी कारों की बिक्री की। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

मिली-जुली रही बिक्री

these car companies sold so many vehicles in December FADA released the report Maruti Tata Hyundai Mahindra
किया कैरेंस - फोटो : kia india
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कार कंपनियों के लिए साल 2022 का आखिरी महीना मिला-जुला रहा। कुछ कार कंपनियों ने साल 2021 के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बिक्री की और कुछ की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

मारुति का कैसा हाल

these car companies sold so many vehicles in December FADA released the report Maruti Tata Hyundai Mahindra
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के लिए भी साल 2022 का आखिरी महीना थोड़ा बेहतर रहा। कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस के मुकाबले साल 2022 के दिसंबर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी ने दिसंबर 2022 में कुल 116662 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 108618 यूनिट्स की बिक्री की थी। बाजार के हिसाब से दिसंबर 2022 में कंपनी का कुल हिस्सा 41.66 फीसदी रहा, जबकि 2021 में 41.95 फीसदी बाजार पर कंपनी का कब्जा रहा था।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यंदै का ऐसा रहा प्रदर्शन

these car companies sold so many vehicles in December FADA released the report Maruti Tata Hyundai Mahindra
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै ने भी दिसंबर 2022 में कुल 41287 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी की कुल 40983 कारों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने पिछले साल के आखिरी महीने में सिर्फ 304 कारों की ज्यादा बिक्री की।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने किया कमाल

these car companies sold so many vehicles in December FADA released the report Maruti Tata Hyundai Mahindra
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2022 में कुल 36826 कारों की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 32706 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्केट शेयर के मुताबिक दिसंबर 2022 में कंपनी ने 13.15 फीसदी बाजार हासिल किया जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 12.63 फीसदी था।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed