Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India Bike Week 2026 Dates Announced, Get Ready for Two Days Bike Action

राइडर्स हो जाइए तैयार: IBW 2026 की तारीखों का एलान, कब और कहां होगा आयोजन? जानें कौन-कौन सी बाइक्स होंगी पेश

Tue, 10 Nov 2026 01:35 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 10 Nov 2026 01:35 PM IST
सार

  • इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखें घोषित।
  • चार और पांच दिसंबर को होगा इवेंट।
  • महाराष्ट्र के पंचगनी में सजेगा बाइक फेस्टिवल।
  • इटालजेट की तीन बाइक होंगी पेश।

विज्ञापन
India Bike Week 2026 Dates Announced, Get Ready for Two Days Bike Action
IBW 2026 का दिसंबर में होगा आयोजन - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

देशभर के बाइक प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है। दिसंबर का महीना खास होने वाला है। भारत के सबसे बड़े मोटरसाइकिल फेस्टिवल इंडिया बाइक वीक 2026 (IBW) की तारीखों का एलान कर दिया है। इस बार यह इवेंट चार और पांच दिसंबर को महाराष्ट्र के पंचगनी में होगा। लगातार दूसरे साल इस पहाड़ी शहर में बाइकर्स का यह बड़ा जमावड़ा लगेगा। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खास होने वाला है...

विज्ञापन


कब और कहां होगा इवेंट?
इंडिया बाइक वीक का 13वां एडिशन चार और दिसंबर 2026 को महाराष्ट्र के पंचगनी में होगा। यह लगातार दूसरा साल है, जब इस मोटरसाइकिल फेस्टिवल की मेजबानी पंचगनी करेगा। एक दशक से ज्यादा समय तक गोवा में आयोजित होने के बाद इस फेस्टिवल को पंचगनी में शिफ्ट किया गया था। यहां बाइकिंग के शौकीनों को खूबसूरत पहाड़ी सड़कें, ठंडा मौसम और एडवेंचर से जुड़ी गतिविधियां एक साथ मिलती हैं। इस बदलाव ने इवेंट को एक नया अनुभव और पहचान दी है।
विज्ञापन


पिछले साल से 50 फीसदी बड़ा होगा वेन्यू

  • इस बार इंडिया बाइक वीक का आयोजन पहले से बड़े स्तर पर किया जाएगा। आयोजकों के अुनसार, 2026 का वेन्यू पिछले साल के मुकाबले करीब 50 फीसदी बड़ा होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इतना ही नहीं, इस बार फेस्टिवल सिर्फ मुख्य ग्राउंड तक सीमित नहीं रहेगा। टाउन टेकओवर कॉन्सेप्ट के तहत पंचगनी शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
  • इसमें राइड-आउट्स, कैंपसाइट्स, ट्रेल और पूरे इलाके में आधिकारिक आफ्टर-पार्टियां शामिल होंगी। यानी बाइकर्स को मुख्य आयोजन स्थल के बाहर भी कई तरह के अनुभव मिलेंगे।
Trending Videos

India Bike Week 2026 Dates Announced, Get Ready for Two Days Bike Action
IBW 2026 का दिसंबर में होगा आयोजन - फोटो : indiabikeweek

हिल क्लाइंब से लेकर स्टंट शो तक, क्या-क्या होगा खास?

  • आईबीडब्ल्यू 2026 में मोटरसाइकिलिंग से जुड़ी कई रोमांचक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इनमें हिल क्लाइंब, फ्लैट ट्रैक, डर्ट डैश और स्टंट शो जैसे इवेंट शामिल हैं।
  • इसके अलावा, आयोजन स्थल पर कई एक्सपीरिएंशियल जोन भी बनाए जाएंगे, जहां बाइक प्रेमियों को अलग-अलग तरह की गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। इस बार राइडर्स एफएमएससीआई से जुड़े रेसिंग इवेंट्स में भी हिस्सा ले सकेंगे। इन प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर 12 लाख रुपये तक का प्राइज पूल रखा गया है।

किन बाइक्स का होगा डेब्य?

  • इंडिया बाइक वीक हमेशा से मोटरसाइकिल कंपनियों के लिए अपने नए प्रोडक्ट दिखाने और लॉन्च करने का बड़ा मंच रहा है। 2026 में भी कई नए प्रोडक्ट देखने को मिल सकते हैं। इस बार लिस्ट में इटली के ब्रांड इटालजेट का नाम शामिल है। कंपनी भारतीय दर्शकों के सामने अपनी तीन बाइक इटालजेट ड्रैगस्टर 300, इटालजेट  ड्रैगस्टर 459 और इटालजेट ड्रैगस्टर 700 पेश करेगी। इनके अलावा राइडिंग गियर बनाने वाले ब्रांड और एक्सेसरी निर्माता भी अपने नए प्रोडक्ट पेश करेंगे।
  • साथ ही इवेंट में आने वाले लोगों को अलग-अलग सेगमेंट की मोटरसाइकिल्स की टेस्ट राइड और डेमो का मौका भी मिलेगा। इसके लिए कंपनियों की ओर से डेमो फ्लीट्स और ब्रांड एक्सपीरिएंस जोन तैयार किए जाएंगे।

Bike Build-Off में दिखेंगी कस्टम मोटरसाइकिल्स

  • इसके अलावा इस आयोजन का एक और खास आकर्षक जेमसन जिंजर एल x IBW बिल्ड-ऑफ भी होगा। इसमें कस्टम बाइक बनाने वाले बिल्डर्स अपनी तैयार की गई बाइक्स के साथ हिस्सा लेंगे और टॉप ऑनर्स के लिए मुकाबला करेंगे।
  • इसके अलावा मिसफिट्स कलेक्शन और मॉड बाइक कॉम्पिटिशन जैसे शोकेस भी आयोजित होंगे। इनके जरिए भारत में तेजी से बढ़ रही कस्टम मोटरसाइकिल संस्कृति को सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed