{"_id":"655d7b1028edd907b4060ce3","slug":"take-care-of-your-electric-car-in-these-five-ways-in-the-winter-season-problems-will-remain-away-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Car Tips: सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक कार की इन पांच तरीकों से करें देखभाल, परेशानी रहेगी दूर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Car Tips: सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक कार की इन पांच तरीकों से करें देखभाल, परेशानी रहेगी दूर
Wed, 22 Nov 2023 09:38 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 22 Nov 2023 09:38 AM IST
सार
अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं। तो सर्दियों के मौसम में ऐसी कारों को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। किन पांच तरीकों से इलेक्ट्रिक कारों की देखभाल करें। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल या डीजल कार के मुकाबले सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक कार को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। हम इस खबर में आपको पांच ऐसे तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखते हुए बिना किसी परेशानी सर्दियों में भी इलेक्ट्रिक कार को आसानी से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
कवर्ड पार्किंग में रखें कार
सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक कार को अगर कवर्ड पार्किंग में रखा जाए तो इससे बैटरी की उम्र को बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कवर्ड पार्किंग में तापमान सामान्य रहता है, जबकि खुले में कार पार्क करने पर तापमान में कमी आती है। जिसका असर कार की बैटरी पर होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
फास्ट चार्जिंग ना करें
सर्दियों के मौसम में इलेक्ट्रिक कार के साथ फास्ट चार्जिंग का उपयोग करना भी बैटरी को नुकसान पहुंचाता है। जानकारों के मुताबिक कम तापमान में अगर इलेक्ट्रिक कार को फास्ट चार्ज किया जाता है तो बैटरी की क्षमता तेजी से कम होती है। इसलिए कोशिश करें कि सर्दियों में कार को सामान्य चार्जर से ही चार्ज करें।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
टायर का रखें ध्यान
किसी भी वाहन को चलाते हुए उसका सड़क से संपर्क सिर्फ टायर के साथ होता है। सर्दियों के मौसम में भी कार के टायर को ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है। तापमान जितना कम होता है, उतनी जल्दी टायर में हवा भी कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि सफर के समय कार के टायर में हवा का प्रैशर जरूर चेक करें। अगर कम हो तो टायर में हवा भरवाएं।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
ईको मोड का उपयोग करें
इलेक्ट्रिक कारों को कई बेहतरीन तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है। ऐसे में इन कारों में ड्राइविंग के लिए कई तरह के मोड्स भी दिए जाते हैं। जिनमें ईको, सामान्य और स्पोर्ट्स मोड जैसे विकल्प होते हैं। अगर सर्दियों के दौरान अपनी इलेक्ट्रिक कार से ज्यादा रेंज चाहते हैं तो ईको मोड का उपयोग करना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
रीजनरेटिव तकनीक उपयोग करें
इलेक्ट्रिक कारों में रेंज को बढ़ाने के लिए एक खास तकनीक को ऑफर किया जाता है। इस तकनीक को रीजनरेटिव तकनीक कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में आपकी कार को ज्यादा दूरी तक चलाने के लिए इस तकनीक का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। इलेक्ट्रिक कार में सफर के दौरान जब भी ब्रेक का उपयोग किया जाता है तो इस तकनीक के जरिए बैटरी को चार्ज करते आसानी से ज्यादा दूरी तय की जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल