आमतौर पर कार कंपनियों की ओर से दिसंबर के महीने में कई तरह के ऑफर्स दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि कंपनियां अपनी कारों को ऑफर्स के जरिए उसी साल में बेचकर स्टॉक खत्म कर दें। लेकिन जनवरी महीने में भी रेनो की ओर से ग्राहकों को ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से मिल रहे ऑफर्स का कैसे फायदा उठाया जा सकता है।
रेनो क्विड
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की सबसे सस्ती और छोटी कार क्विड पर कंपनी जनवरी में 91 हजार रुपये के ऑफर दे रही है। इन ऑफर्स में 15 हजार रुपये का कैश बेनिफिट, 15 हजार रुपये का ही एक्सचेंज बेनिफिट और 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट कार के सभी वैरिएंट्स पर दिया जा रहा है। इनके अलावा 39 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 10 हजार रुपये का री-लाइव स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत फायदा मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
रेनो काइगर
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर भी कंपनी 1.14 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस ऑफर के तहत 15 हजार रुपये का कैश बेनिफिट, 20 हजार रुपये का ही एक्सचेंज बेनिफिट एसयूवी के सभी वैरिएंट्स पर दिया जा रहा है। कुछ वैरिएंट्स पर कंपनी और 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट दे रही है। इनके अलावा 57 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 10 हजार रुपये का री-लाइव स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत फायदा मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
रेनो ट्राइबर
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो की सस्ती एमपीवी ट्राइबर पर सबसे ज्यादा ऑफर मिल रहे हैं। इस एमपीवी पर कंपनी जनवरी महीने में 1.19 लाख रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। इस ऑफर के तहत 25 हजार रुपये का कैश बेनिफिट, 25 हजार रुपये का ही एक्सचेंज बेनिफिट एसयूवी के सभी वैरिएंट्स पर दिया जा रहा है। कुछ वैरिएंट्स पर कंपनी और 12 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट दे रही है। इनके अलावा 47 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 10 हजार रुपये का री-लाइव स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत फायदा मिल रहा है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
क्यों मिल रहा फायदा
5 of 5
रेनो काइगर
- फोटो : renault india
रेनो की इन कारों पर जो फायदे मिल रहे हैं। उनके साथ एक शर्त है। वह यह है कि ये सभी कारें 2022 की बनी हुई हैं। इनपर 2022 का ही विन नंबर होगा। अगर आप इस साल की बनी हुई कार खरीदना चाहते हैं तो फिर संभव है कि आपको इतना ज्यादा डिस्काउंट ना मिल पाए।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र