देश में हर साल लाखों सड़क हादसे होते हैं। इनमें हजारों लोगों की मौत भी हो जाती है। सड़क हादसों को रोकने के लिए दिल्ली में एक खास पहल को आगे बढ़ाया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब किस तरह के टेस्ट को पास करना जरूरी हो गया है।
{"_id":"64686db1d0c975ef0c0ffde6","slug":"new-automatic-driving-test-track-open-in-lado-sarai-delhi-for-safer-roads-know-details-2023-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ADTT in Delhi: स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए देना होगा यह टेस्ट, पास होने के लिए मिलेगा कितना समय","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ADTT in Delhi: स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए देना होगा यह टेस्ट, पास होने के लिए मिलेगा कितना समय
Sat, 20 May 2023 12:28 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 20 May 2023 12:28 PM IST
सार
सड़कों पर हादसे कम करने के लिए दिल्ली सरकार और मारुति की ओर से खास पहल को आगे बढ़ाया गया है। रोड सेफ्टी को लेकर क्या नया काम किया गया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीटीटी पर होगा टेस्ट
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : maruti suzuki
दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब एडीटीटी पर टेस्ट पास करना अनिवार्य हो गया है। दिल्ली में सभी 12 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को ऑटोमैटिक कर दिया गया है। जिसके बाद स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के पहले वाहन चलाने वाले टेस्ट को अब इन ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
कैसे होगा टेस्ट
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : maruti suzuki
जानकारी के मुताबिक इस टेस्ट को वही व्यक्ति दे पाएगा, जिसके पास पहले से लर्निंग लाइसेंस होगा। इसके लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेनी होती है। जिसके बाद तय समय और तारीख पर टेस्ट देने जाना होता है। टेस्ट के दौरान अपनी कार या दो पहिया वाहन को साथ ले जाना होता है। जिसके बाद टेस्ट को पास करने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाता है। टेस्ट शुरू करने से पहले पूरी जानकारी दी जाती है, जिसके बाद टेस्ट लिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होता है
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : maruti suzuki
टेस्ट के दौरान एडीटीटी कई प्रकार के टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन करता है। जिसमें चार पहिया वाहनों के लिए रिवर्स पैरलल पार्किंग, 8- फॉर्मेशन, ओवरटेकिंग ट्रैक, ट्रैफिक जंक्शन टेस्ट, रिवर्स पैरलल पार्किं और ग्रेडिएंट टेस्ट शामिल हैं। दो पहिया वाहनों के लिए आपातकालीन ब्रेक टेस्ट और रैंप टेस्ट के साथ-साथ अपने वाहन की हैंडलिंग और कंट्रोल को दिखाना होता है। इसके लिए सर्पेंटाइन ट्रैक के चारों ओर वाहन चलाकर दिखाना होता है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
मैनुअल से मुश्किल है एडीटीटी
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी के कॉर्पोरेट अफेयर्स के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने बताया कि साल 2018 के दौरान मैनुअल तरह से होने वाली टेस्टिंग में 100 में से 84 आवेदक पास होते थे। लेकिन ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के शुरू होने के बाद पास होने वालों की संख्या में तेजी से कमी आई और यह आंकड़ा 100 में से 34 तक पहुंच गया। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें लगातार सुधार हो रहा है और अब यह संख्या 34 से बढ़कर 64 तक हो गई है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च