फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Price Hike: खरीदनी है एमजी की कारें, तो ना करें इंतजार, अगले महीने से महंगी हो जाएंगे मॉडल्स

Fri, 17 Feb 2023 04:05 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 17 Feb 2023 04:05 PM IST
सार

एमजी मोटर्स की ओर से कारों की कीमत बढ़ाने की तैयारी हो रही है। कंपनी की ओर से कब तक कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी और किन मॉडल्स के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mg india price hike in march 2023 upto rs 60 thousand, hector astor gloster zs ev
एमजी की नई ग्लॉस्टर - फोटो : MG India

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से पूरे पोर्टफोलियो की कीमत में बढ़ोतरी करने की तैयारी हो रही है। कंपनी कब से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर रही है और कितनी बढ़ोतरी किस मॉडल में होगी। हम इसकी पूरी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

महंगी होगी एमजी

mg india price hike in march 2023 upto rs 60 thousand, hector astor gloster zs ev
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
अगले महीने से एमजी की कारों को खरीदना महंगा होने वाला है। अगर आपने भी एमजी की कार को खरीदने का मन बनाया है तो जल्द से जल्द कंपनी की कार को खरीदकर घर ले आएं। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। यह बढ़ोतरी एक मार्च 2023 से कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

ग्लॉस्टर के बढ़ेंगे दाम

mg india price hike in march 2023 upto rs 60 thousand, hector astor gloster zs ev
एमजी ग्लॉस्टर - फोटो : MG India
एमजी की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम एसयूवी के तौर पर ग्लॉस्टर को ऑफर किया जाता है। बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होता है। फिलहाल ग्लॉस्टर की एक्स शोरुम कीमत 32.59 लाख रुपये से शुरू होती है। जानकारी के मुताबिक एक मार्च से ग्लॉस्टर की कीमत में 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी होने वाली है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी महंगी होगी हेक्टर

mg india price hike in march 2023 upto rs 60 thousand, hector astor gloster zs ev
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ग्लॉस्टर के बाद कंपनी की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हेक्टर को ऑफर किया जाता है। बाजार में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक, महिंद्रा एक्सयूवी700 और टोयोटा की एमपीवी इनोवा से होता है। फिलहाल हेक्टर की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 14.72 लाख रुपये है। कंपनी इसे पांच, छह और सात सीटों के विकल्प के साथ ही पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश करती है। जानकारी के मुताबिक इसके पेट्रोल वैरिएंट की कीमत में 40 हजार रुपये और डीजल इंजन के साथ हेक्टर की कीमत में 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

एस्टर की क्या होगी कीमत

mg india price hike in march 2023 upto rs 60 thousand, hector astor gloster zs ev
एमजी एस्टर - फोटो : MG India
एमजी की एस्टर सबसे सस्ती कार है जिसे ADAS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक एस्टर की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। फिलहाल एस्टर की कीमत 10.58 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed