देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति की ओर से दो कारों को सीएनजी में पेश किया गया है। इन कारों में प्रीमियम हैचबैक बलेनो और छह सीटों वाली एमपीवी एक्सएल6 शामिल हैं। कंपनी की ओर से इन कारों के किस वैरिएंट में सीएनजी की पेशकश की गई है। इनकी क्या कीमत होगी और कैसे फीचर्स सीएनजी वर्जन में मिलेंगे। इसकी जानकारी इस खबर में दी जा रही है।
सीएनजी में आई बलेनो और एक्सएल6
2 of 6
बलेनो और एक्सएल6
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली दो कारों सीएनजी में पेश किया है। इन कारों में बलेनो और एक्सएल6 हैं। बलेनो के डेल्टा और जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन में सीएनजी को पेश किया गया है। एक्सएल6 के जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन में सीएनजी दी गई है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
क्या है कीमत
3 of 6
बलेनो और एक्सएल6
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएनजी बलेनो की बात करें तो इसके डेल्टा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.28 लाख रुपये रखी गई है। जबकि इसके जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन वाले सीएनजी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.21 लाख रुपये है।
एक्सएल6 सीएनजी के साथ सिर्फ एक ही वैरिएंट में मिलेगी। जेटा मैनुअल ट्रांसमिशन सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 12.24 लाख रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
कितना होगा एवरेज
4 of 6
बलेनो और एक्सएल6
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीएनजी बलेनो एक किलो सीएनजी में 30.61 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी। वहीं एक्सएल6 एक किलो सीएनजी में 26.32 किलोमीटर का एवरेज देगी।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कैसा है इंजन
5 of 6
बलेनो और एक्सएल6
- फोटो : maruti
बलेनो सीएनजी में कंपनी की ओर से 1197 सीसी का इंजन दिया गया है। जिससे कार सीएनजी मोड में 77.49 पीएस और 98.5 न्यूटन मीटर का टार्क देगी। एक्सएल6 सीएनजी में 1462 सीसी का इंजन मिलेगा। जिससे एमपीवी को सीएनजी मोड में 87.83 पीएस और 121.5 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ