फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   From MS Dhoni to Mukesh Ambani, Meet Indian Celebrities Driving Electric Cars

नए वायु सेना प्रमुख से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक: किन-किन हस्तियों के पास है इलेक्ट्रिक वाहन? देखें लिस्ट

Sun, 01 Nov 2026 11:39 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 01 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

  • आशुतोष दीक्षित ने अपनाया इलेक्ट्रिक वाहन।
  • नए वायु सेना प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित।
  • धोनी के पास भी किआ ईवी6।
  • मुकेश अंबानी के पास भी हैं इलेक्ट्रिक कार्स।

विज्ञापन
From MS Dhoni to Mukesh Ambani, Meet Indian Celebrities Driving Electric Cars
वायु सेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने चुनी इलेक्ट्रिक गाड़ी - फोटो : @ANI

विस्तार

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए देश में ईवी की मांग लगातार मजबूत होती जा रही है। आम आदमी ही नहीं, बल्कि कई जानी मानी हस्तियां भी ईवी की ओर रुख कर रहे हैं। अभी हाल ही में एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाया है। खास बात है कि उन्होंने 31 अक्तूबर को ही भारतीय वायु सेना के 29वें प्रमुख यानी 'चीफ ऑफ द एयर स्टाफ' का कार्यभार संभाला है। इनसे पहले भी फिल्म, खेल और उद्योग जगत की कई हस्तियों ने ईवी को अपने गैराज में शामिल किया है। आइए जानते हैं भारत में किन हस्तियों के पास कौन सी इलेक्ट्रिक गाड़ी है और उनमें क्या खास है।

विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने अपनाया इलेक्ट्रिक वाहन

  • भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने इलेक्ट्रिक वाहन अपना लिया है। इसे सस्टेनेबल मोबिलिटी यानी पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
  • विज्ञापन
  • खात बात है कि इन्होंने 31 अक्तूबर 2026 को भारतीय वायु सेना के 29वें 'चीफ ऑफ द एयर स्टाफ' के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह ली, जो 42 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले आशुतोष दीक्षित वायु सेना के उप प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के पद पर कार्यरत थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि उनकी अपनाई गई ईवी मॉडल और उनकी तकनीकी खूबियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


 

खेल जगत के दिग्गज के पास है कौन सी ईवी?

  • इसमे हम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे हैं। इनके पास भी शानदार वाहन कलेक्शन है। उन्होंने अपने गैराज में किआ ईवी को भी शामिल किया है। बता दें कि दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी किआ की यह फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है।
  • किआ ईवी 6 की कीमत की बात करें तो यह करीब 60.95 लाख रुपये से 65.95 लाख रुपये के बीच बताई गई है। यह ईवी अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से लोकप्रिय है।

नितिन गडकरी के पास आयोनिक 5

  • भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को कई बार ह्यूंदै आयोनिक 5 में सफर करते देखा गया है। यह देश में उपलब्ध लंबी रेंज वाली मास-बाजार ईवी में से एक है। इसमें ग्राहका को 72.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार एआरएआई-प्रमाणित 631 किलोमीटर की रेंज देती है।
  • आयोनिक 5 में पीछे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 214 hp की अधिकतम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 7.6 सेकंड में पकड़ सकती है।

मुकेश अंबानी के पास कौन सी इलेक्ट्रिक गाड़ी?

  • जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी के पास कई इलेक्ट्रिक कार्स हैं। इनमें टेस्ला मॉडल एक 100 डी और मॉडल एक्स100 डी शामिल हैं। अंबानी परिवार के पास भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन कलेक्शन में से एक है। इनमें रोल्स रॉयस स्पेक्ट्रे भी शामिल है।
  • मुकेश अंबानी ने इन दोनों कारों को अमेरिका के एक टेस्ला आउटलेट से खरीदा था। इसके बाद इन्हें भारत इम्पोर्ट करवाया गया। टेस्ला मॉडल एस 100 डी और मॉडल एक्स 100 डी, स्टैंडर्ड मॉडल के हाई-परफॉरमेंस वर्जन हैं।

रितेश देशमुख के पास BMW iX और टेस्ला मॉडल X

  • अब अगर मनोरंजन जगत की बात करें तो इसमें रितेश देशमुख की ईवी कार के बारे में बताया गया है। बीएमडब्ल्यू आईएक्स ईवी इनके गैराज की शोभा बढ़ाती है। इस कार में 76.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो इलेक्ट्रिक मोटरों को पावर देता है।
  • बीएमडब्ल्यू आईएक्स ईवी से कुल 240 kW यानी 322 bhp की पावर और 630 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह रितेश देशमुख की पहली इलेक्ट्रिक कार नहीं है। कुछ साल पहले उनकी पत्नी जेनेलिया ने उन्हें टेस्ला मॉडल X गिफ्ट की थी। यह कार अपनी स्पीड और परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 475 किलोमीटर बताई गई है।

माधुरी दीक्षित ने खरीदी टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन

  • मनोरंजन जगत की अभिनेत्री की बात करें तो माधुरी दीक्षित और उनके पति ने 2023 की शुरुआत में टाटा नेक्सन ईवी डार्क एडिशन खरीदी थी। यह टाटा नेक्सन ईवी का प्रीमियम वेरिएंट है।
  • इस इलेक्ट्रिक कार में कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, सनरूफ और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा इसमें AQI डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायर भी मिलता है। कार में 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।

शाहरुख खान को मिली ह्यूंदै आयोनिक 5 की 1,100वीं यूनिट

  • नितिन गडकरी के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पास भी ह्यूंदै आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक कार देखी गई है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी इस पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार की 1,100वीं यूनिट शाहरुख खान को सौंपी थी।
  • शाहरुख खान पिछले कई वर्षों से इस दक्षिण कोरियाई कार कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हुए हैं। आयोनिक 5 भारतीय बाजार में ह्यूंदै की फ्लैगशिप कार है। इसकी कीमत 45.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई गई है।
  • इसमें 72.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार फुल चार्ज होने पर एआरएआई के मुताबिक 631 किलोमीटर की रेंज देती है।

क्यों बढ़ रही ईवी की डिमांड?
आम जनता के अलावा कई दिग्गज भी लगातार ईवी की ओर रुख कर रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण प्रदूषण और पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता भी देखी जा रही है। इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, किसी सेलिब्रिटी के ईवी अपनाने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने इसे सिर्फ प्रदूषण के कारण चुना है, लेकिन उनकी पसंद से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लोगों के बीच पहचान और चर्चा जरूर मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed