{"_id":"6465da73a0e1543e34054882","slug":"maruti-hyundai-tata-and-kia-new-cars-and-suvs-that-could-get-adas-safety-feature-in-india-know-details-2023-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Cars With ADAS: मारुति, ह्यूंदै किआ की इन पांच कारों में मिल सकता है ADAS, जल्द होंगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Upcoming Cars With ADAS: मारुति, ह्यूंदै किआ की इन पांच कारों में मिल सकता है ADAS, जल्द होंगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 18 May 2023 01:58 PM IST
सार
सेफ्टी फीचर्स के तौर पर अब नई कारों और एसयूवी में ADAS जैसे फीचर्स को ऑफर किया जाता है। जल्द ही कुछ और कारों और एसयूवी में भी इसे दिया जा सकता है। ये कौन सी कारें हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में लगातार वाहनों को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में कई मौजूदा एसयूवी और कारों के फेसलिफ्ट वर्जन और नई में कंपनियों की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को जोड़ा जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी पांच कारें और एसयूवी हैं, जिनमें इस सेफ्टी फीचर को दिया जा सकता है।
होंडा एलीवेट
2 of 6
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
होंडा की ओर से भारत में जून महीने में नई एसयूवी को पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से एलीवेट एसयूवी में सेफ्टी के तौर पर ADAS जैसे फीचर को दिया जा सकता है। इस एसयूवी में कंपनी कई और सेफ्टी फीचर्स को ऑफर कर सकती है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसकी कीमत 11 से 18 लाख रुपये के बीच रख सकती है।
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस के फेसलिफ्ट को इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में सेफ्टी के लिए ADAS को ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही इसमें कई और बदलाव किए जा सकते हैं और कुछ नए फीचर्स को भी एसयूवी में जोड़ा जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 11 से 12 लाख रुपये के बीच से शुरू हो सकती है।
टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन का भी फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से फेसलिफ्ट नेक्सन में कई बदलाव किए जाएंगे। इसके साथ ही इसमें कई फीचर्स को जोड़ा जाएगा, जिनमें ADAS जैसा सेफ्टी फीचर भी शामिल हो सकता है।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से प्रेरित एमपीवी को मारुति की ओर से भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसके लिए एंगेज नाम रजिस्टर करवाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति की नई प्रीमियम एमपीवी में भी हाईक्रॉस की तरह ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह एमपीवी मारुति की ओर से अभी तक का सबसे महंगा उत्पाद होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।