{"_id":"6465d4761888b5aea50e0ad7","slug":"electric-two-wheelers-may-become-costly-soon-know-details-2023-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: एथर, ओला, हीरो समेत अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स हो सकते हैं महंगे, सरकारी पैनल ने दिया यह प्रस्ताव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: एथर, ओला, हीरो समेत अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स हो सकते हैं महंगे, सरकारी पैनल ने दिया यह प्रस्ताव
Thu, 18 May 2023 01:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ather Energy (एथर एनर्जी), Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक), Hero Vida (हीरो विडा) और अन्य निर्माताओं के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कीमतें नजदीकी भविष्य में काफी बढ़ सकती हैं। क्योंकि केंद्र इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए FAME II स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी को कम करने की योजना बना रहा है। भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 15 फीसदी सब्सिडी देने का प्रस्ताव किया है। यदि FAME II संशोधन प्रक्रिया की देखरेख करने वाले केंद्र के पैनल द्वारा इसका प्रस्ताव मान लिया जाता है, तो इस सब्सिडी योजना के तहत आने वाले सभी मॉडलों की कीमतों पर असर पड़ेगा।
Ather 450X Gen 3 Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
FAME II योजना के तहत लाभ उठाने वाले कम से कम 24 इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता इस मामले पर चर्चा करने के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में मिले थे। बैठक का नतीजा बैटरी क्षमता के लिए 10,000 रुपये प्रति kWh के डिमांड इंसेंटिव को बनाए रखना था। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की एक्स-शोरूम कीमत 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने पर भी सहमति बनी। समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया था, "यह निर्णय लिया गया था कि हम तीन-पहिया और चार-पहिया वाहनों से दोपहिया वाहनों के लिए 1,500 करोड़ रुपये की अप्रयुक्त सब्सिडी को स्थानांतरित करेंगे, लेकिन यह पाया गया कि संवितरण की वर्तमान दर पर ( एक्स-फैक्टरी कीमत पर 40 प्रतिशत कैप), यह योजना दो महीने में खत्म हो जाएगी।"
Hero Vida V1 Electric Scooter
- फोटो : Hero MotoCorp
मंत्रालय के प्रस्ताव की कार्यक्रम कार्यान्वयन और संचालन समिति (पीआईएससी) द्वारा समीक्षा की जाएगी और जल्द ही अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।
सब्सिडी में कटौती हो सकती है भले ही मंत्रालय ने FAME II योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए अपना आउटले (परिव्यय) बढ़ाने का प्रस्ताव किया हो। अभी तक, कई निर्माताओं की मांग के बावजूद अगले साल मार्च के बाद FAME II योजना का विस्तार करने की कोई योजना नहीं है। हो सकता है कि सरकार FAME III योजना भी शुरू न करे।
सब्सिडी में कटौती हो सकती है भले ही मंत्रालय ने FAME II योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए अपना आउटले (परिव्यय) बढ़ाने का प्रस्ताव किया हो। अभी तक, कई निर्माताओं की मांग के बावजूद अगले साल मार्च के बाद FAME II योजना का विस्तार करने की कोई योजना नहीं है। हो सकता है कि सरकार FAME III योजना भी शुरू न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
FAME II के तहत ज्यादा धन आवंटन के बावजूद सब्सिडी कम करने के फैसला का मकसद भारत के EV बुनियादी ढांचे को और मजबूत करना है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा, "स्टेकहोलडर्स के साथ परामर्श के दौरान बनी सहमति भारत में स्थायी परिवहन समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम का संकेत देती है। सरकार और उद्योग के बीच लगातार कोशिशों और सहयोग से, भारत स्थायी परिवहन में एक ग्लोबल लीडर बन सकता है और फॉसिल फ्यूल पर अपनी निर्भरता कम कर सकता है।"
विज्ञापन
Elesco V2 Electric Scooter
- फोटो : Elesco
FAME II योजना भारत में चार साल पहले शुरू की गई थी। यह योजना तीन साल के लिए लागू थी, जिसे बाद में दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था। मौजूदा योजना आधिकारिक तौर पर अगले साल 31 मार्च को खत्म हो जाएगी। इस योजना का कुल परिव्यय 10,000 करोड़ रुपये है। जिसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को आक्रामक रूप से ईवी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।