अगर आप भी अपनी कार में बाहर से एक्सेसरीज लगवाते हैं या फिर नई कार में बाहर से एक्सेसरीज लगवाने की सोच रहे हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढि़ए। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह बाहर से एक्सेसरीज लगवाना आपके लिए, आपके परिवार के लिए और आपकी कार के लिए खतरनाक हो सकता है।
ऑफ्टरमार्केट एक्सेसरीज लगवाना कितना सुरक्षित
महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि बाहर से ऑफ्टरमार्केट एक्सेसरीज लगवाना कितना खतरनाक हो सकता है। हाल में ही जयपुर हाइवे पर एक एक्सयूवी700 एसयूवी में चलते हुए आग लग गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद कंपनी ने जांच की जानकारी को सार्वजनिक किया है।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
क्या मिली जानकारी
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने जानकारी दी है कि हादसे का कारण आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज लगवाने से हुआ है। कंपनी के मुताबिक ग्राहक ने एसयूवी को खरीदने के बाद बाहर से इल्यूमिनेटिड स्कफ प्लेट और एंबिएंट लाइटिंग को लगवाया था। इस दौरान ओरिजिनल वायरिंग को कट किया गया था। अतिरिक्त वायर जो एसयूवी में जोड़ी गई थीं वह एसयूवी के साथ नहीं आई थीं। इन अतिरिक्त वायर के कारण ही कार में हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
ग्राहक को दी गई जानकारी
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने यह भी बताया है कि हादसे के बाद जांच की जानकारी को ग्राहक को भी ई-मेल के जरिए दिया गया है। कंपनी के मुताबिक वह अपने उत्पादों को काफी ज्यादा सुरक्षित तरीके से बनाती है और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
क्या था मामला
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महिंद्रा की एक्सयूवी700 में आग लगने की वीडियो सामने आई थी। एसयूवी जयपुर हाइवे पर थी और एसयूवी के ओनर की ओर से सोशल मीडिया पर ट्विट किया गया था। ट्विट में ग्राहक ने कहा था कि मेरी और मेरे परिवार की जिदंगी को खतरे में डालने के लिए आपके प्रीमियम प्रोडक्ट एक्सयूवी 700 के साथ, धन्यवाद महिंद्रा। साथ ही यह भी बताया गया था कि एसयूवी ओवरहीट नहीं थी लेकिन चलती हुई गाड़ी में अचानक धुआं निकलने लगा और आग लग गई।
यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत