फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Bolero: महिंद्रा की बोलेरो और नियो हुई अपडेट, कीमत भी हुई ज्यादा, जानें पूरी डिटेल

Sat, 11 Mar 2023 03:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 11 Mar 2023 03:30 PM IST
सार

महिंद्रा की ओर से बोलेरो क्लासिक और बोलेरो नियो की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। महिंद्रा की ओर से इनकी कीमतों में क्यों और कितनी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
mahindra hike price bolero and bolero neo suv, know updated price and other details
महिंद्रा बोलेरो - फोटो : Mahindra

देश की प्रमुख एसयूवी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से बोलेरो क्लासिक और बोलेरो नियो की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दोनों एसयूवी की कीमतों में क्यों बढ़ोतरी की गई है और अब इनकी नई कीमत क्या है।

महंगी हुई बोलेरो क्लासिक और नियो

mahindra hike price bolero and bolero neo suv, know updated price and other details
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से बोलेरो क्लासिक और बोलेरो नियो की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो क्लासिक की कीमत में 31 हजार रुपये और नियो की कीमत में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

बोलेरो क्लासिक हुई महंगी

mahindra hike price bolero and bolero neo suv, know updated price and other details
महिंद्रा बोलेरो 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
बोलेरो क्लासिक के बेस वैरिएंट बी4 की कीमत में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मिड वैरिएंट वी6 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और टॉप वैरिएंट वी6 ऑप्शन की एक्स शोरुम कीमत में 31 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो नियो हुई महंगी

mahindra hike price bolero and bolero neo suv, know updated price and other details
महिंद्रा बोलेरो नियो - फोटो : Mahindra
बोलेरो क्लासिक के अलावा बोलेरो नियो को भी कंपनी की ओर से महंगा किया गया है। नियो एन4, एन8, एन10 सहित सभी वैरिएंट्स की कीमतों में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सिर्फ एन10 के लिमिटेड एडिशन की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

क्या है नई कीमत

mahindra hike price bolero and bolero neo suv, know updated price and other details
Mahindra Bolero - फोटो : Mahindra
बोलेरो क्लासिक की शुरूआती कीमत 9.78 लाख रुपये हो गई है। इस कीमत पर बेस वैरिएंट वी4 मिलेगा। जबकि बी6 की नई कीमत 10 लाख रुपये, बी6 ऑप्शनल की नई कीमत 10.79 लाख रुपये हो गई है।

वहीं बोलेरो नियो की शुरूआती कीमत 9.63 लाख रुपये हो गई है। इस कीमत पर इसका एन4 वैरिएंट मिलेगा। वहीं एन8 वैरिएंट की कीमत 10.15 लाख रुपये, एन10 की कीमत 11.36 लाख रुपये, एन10 ऑप्शनल की कीमत 12.14 लाख रुपये हो गई है। बोलेरो नियो के एन10 का लिमिटेड एडिशन 11.49 लाख रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed