फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   iPhone Duo or New Car? These Affordable Cars Cost Less Than ₹4.49 Lakh 2TB Model

आईफोन की कीमत में खरीद सकते हैं नई कार: 4.49 लाख वाले डुओ से भी सस्ती मिलती हैं ये तीन गाड़ियां, देखें लिस्ट

Thu, 10 Sep 2026 05:36 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 10 Sep 2026 05:36 PM IST
सार

एपल ने भारतीय बाजार में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है। जिसके 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4.49 लाख रखी गई है। इस फाेल्डेबल फोन की कीमत इतनी ज्यादा है कि इतने बजट में भारतीय बाजार में नई चमचमाती कार खरीदी जा सकती है। आइए जानते हैं उन तीन कारों के बारे में, जो आईफोन डुओ की कीमत में आ सकती है।
 

विज्ञापन
iPhone Duo or New Car? These Affordable Cars Cost Less Than ₹4.49 Lakh 2TB Model
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

एपल हर साल आईफोन के नए मॉडल बाजार में उतारता है। और इस बार कंपनी ने अपना पहना फोल्डेबल फोन पेश कर दिया है। इसकी कीमत खास तौर पर इसके सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल में काफी ज्यादा है। भारत में 2TB स्टोरेज वाले आईफोन डुओ की कीमत 4,49,900 रखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस कीमत से कम में भारत में कई नई कारें खरीदी जा सकती हैं। यानी अगर आप आईफोन डुओ के 2TB मॉडल पर खर्च करने के बजाय कार खरीदने का विकल्प देखें, तो आपके पास कई किफायती मॉडल मौजूद हैं। आइए जानते हैं कौन-सी कारें आईफोन डुओ से सस्ती हैं।

विज्ञापन


कितनी है आईफोन डुओ की कीमत?
एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ भारत में 2,99,900 की शुरुआती कीमत पर आता है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900, 1TB मॉडल की 3,74,900 और 2TB मॉडल की 4,49,900 है। यहां हम सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 2TB मॉडल की तुलना भारत में मिलने वाली किफायती कारों से कर रहे हैं।
विज्ञापन


मारुति एस-प्रेसो
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो आईफोन डुओ 2TB से काफी सस्ती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.50 लाख है। यह मारुति सुजुकी की सबसे किफायती कारों में शामिल है। इसका टॉप वेरिएंट करीब ₹5.27 लाख तक जाता है। यानी आईफोन डुओ 2TB खरीदने के लिए खर्च होने वाली रकम में आप एस-प्रेसो का शुरुआती वेरिएंट खरीद सकते हैं और कुछ रकम बचा भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति अलटो के10
मारुति अलटो के10 भी आईफोन डुओ 2TB से कम कीमत में खरीदी जा सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹3.70 लाख है। वहीं इसके ऊंचे वेरिएंट की कीमत लगभग ₹5.45 लाख तक जाती है। यानी आईफोन डुओ के 2TB मॉडल की कीमत से करीब 80 हजार कम में अलटो के10 का शुरुआती वेरिएंट मिल सकता है।

रेनो क्विड

  • रेनो क्विड की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.53 लाख है। इस लिहाज से यह आईफोन डुओ 2TB से थोड़ी ज्यादा महंगी है। यानी अगर तुलना सिर्फ शुरुआती कीमत की हो, तो क्विड आईफोन डुओ से सस्ती कारों की सूची में शामिल नहीं होती।
  • हालांकि, आईफोन डुओ 2TB की कीमत और क्विड की शुरुआती कीमत में अंतर सिर्फ कुछ हजार रुपये का है। यही वजह है कि इस तुलना में क्विड भी खास तौर पर चर्चा में आती है।


यानी फोन की कीमत में मिल सकती है कार

  • आईफोन डुओ का 2TB मॉडल टेक्नोलॉजी और स्टोरेज के मामले में प्रीमियम डिवाइस है, लेकिन इसकी ₹4.49 लाख की कीमत भारतीय बाजार की कई एंट्री-लेवल कारों के काफी करीब है।
  • एस-प्रेसो और अल्टो के-10 जैसी कारें तो इसके मुकाबले कम कीमत में उपलब्ध हैं। वहीं रेनो क्विड की शुरुआती कीमत आईफोन डुओ 2TB के बेहद करीब पहुंच जाती है।
  • हालांकि, कार की ऑन-रोड कीमत एक्स-शोरूम कीमत से ज्यादा होती है, इसलिए वास्तविक खरीद कीमत शहर, टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क के हिसाब से अलग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed