फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Nexa Discount: मार्च में मारुति की प्रीमियम कारों को खरीदने में होगा फायदा, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Sat, 11 Mar 2023 02:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 11 Mar 2023 02:38 PM IST
सार

मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कारों पर मार्च में तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की ओर से किस कार पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
buy maruti nexa cars in the march 2023 company is giving a huge discount upto Rs 54,000
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से प्रीमियम कारों पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मार्च महीने में नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कारों पर कंपनी की ओर से कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इग्निस

buy maruti nexa cars in the march 2023 company is giving a huge discount upto Rs 54,000
मारुति इग्निस - फोटो : Maruti Suzuki
नेक्सा डीलरशिप की सबसे छोटी कार इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी मार्च महीने में इस हैचबैक पर 54 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये का कैशबैक, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

इग्निस के ऑटोमैटिक वैरिएंट पर कंपनी 34 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 15 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और चार हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। इग्निस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 5.82 लाख रुपये से होती है जबकि इसके टॉप वैरिएंट को 8.14 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

बलेनो

buy maruti nexa cars in the march 2023 company is giving a huge discount upto Rs 54,000
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर भी मार्च महीने में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। कंपनी इस हैचबैक पर अधिकतम 35 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि इसके सीएनजी वैरिएंट पर किसी तरह का डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है। डिस्काउंट से पहले बलेनो की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.56 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.83 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

सियाज

buy maruti nexa cars in the march 2023 company is giving a huge discount upto Rs 54,000
मारुति सियाज - फोटो : maruti
मिड साइज लग्जरी सेडान कार सियाज पर भी मार्च 2023 में 28 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सियाज की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 9.19 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 12.18 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

नेक्सा पर मिलती हैं ये कारें

buy maruti nexa cars in the march 2023 company is giving a huge discount upto Rs 54,000
Maruti Suzuki NEXA Black Edition - फोटो : Maruti Suzuki
कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए इग्निस, बलेनो, सियाज, ग्रैंड विटारा, एक्सएल6 की बिक्री की जा रही है। इनके साथ ही जिम्नी और फ्रॉन्क्स के लिए भी कंपनी नेक्सा डीलरशिप के जरिए बुकिंग ले रही है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed