{"_id":"6aa2be873f4153925c0e7c0b","slug":"daman-collector-makes-thar-and-fortuner-owners-take-road-safety-oath-kiran-mazumdar-shaw-reacts-2026-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थार-फॉर्च्यूनर मालिकों से दमन के कलेक्टर ने क्या शपथ दिलवाई?: किरण मजूमदार-शॉ ने की तारीफ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
थार-फॉर्च्यूनर मालिकों से दमन के कलेक्टर ने क्या शपथ दिलवाई?: किरण मजूमदार-शॉ ने की तारीफ
Thu, 10 Sep 2026 07:58 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:58 PM IST
सार
दमन में सड़क सुरक्षा को लेकर अपनाया गया एक अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिक सार्वजनिक रूप से सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने की शपथ लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Daman Collector SUV Oath
- फोटो : Amar Ujala
इन दिनों सोशल मीडिया पर दमन (Daman) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में महिंद्रा थार (Mahindra Thar) और टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) जैसी लोकप्रिय एसयूवी के मालिकों को एक जगह इकट्ठा करके उनसे सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की सार्वजनिक शपथ दिलवाई जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित इस जागरूकता अभियान की चर्चा अब ऑटोमोबाइल प्रेमियों के साथ-साथ उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों के बीच भी हो रही है।
Mahindra Thar SUV
- फोटो : Mahindra
यातायात नियमों के पालन के लिए यह अलग तरीका क्यों अपनाया गया?
- सड़क सुरक्षा के लिए आमतौर पर चालान और जुर्माने जैसे दंडात्मक कदमों का सहारा लिया जाता है, लेकिन दमन प्रशासन ने इससे इतर एक प्रतीकात्मक और व्यवहारिक रास्ता चुना। कार्यक्रम के दौरान एसयूवी मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गाड़ी चलाने और सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
- भारत में महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर का युवाओं और एसयूवी के शौकीनों के बीच जबरदस्त क्रेज है। हालांकि, इंटरनेट पर आए दिन इन गाड़ियों से स्टंटबाजी, खतरनाक ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी छवि को बदलने और चालकों में नैतिक जिम्मेदारी का अहसास कराने के मकसद से यह पहल शुरू की गई है।
I think India needs this kind of "schooling" more than another driving lesson! 😄
— Kiran Mazumdar-Shaw (@kiranshaw) September 10, 2026
Commendable move by the Daman Collector. Making Thar and Fortuner owners take an oath to drive safely, sometimes a little public pledge may work better than a thousand road signs! https://t.co/ihAW7hqQ9c
Toyota Fortuner Legender SUV
- फोटो : Toyota
बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ ने इस पहल पर क्या कहा?
इस अनूठे अभियान को उस समय और अधिक समर्थन मिला जब बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। दमन कलेक्टर के इस कदम की सराहना करते हुए उन्होंने लिखा:"मुझे लगता है कि भारत को एक और ड्राइविंग के क्लास से ज्यादा इस तरह की 'सीख' की जरूरत है! दमन कलेक्टर का यह सराहनीय कदम है। थार और फॉर्च्यूनर मालिकों से सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ दिलाना... कभी-कभी एक छोटी सी सार्वजनिक प्रतिज्ञा हजार रोड साइंस (सड़क संकेतों) से बेहतर काम कर सकती है!"
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar Roxx
- फोटो : Mahindra
खासकर थार और फॉर्च्यूनर के मालिकों पर ही ध्यान क्यों केंद्रित किया गया?
- महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर भारत की सबसे लोकप्रिय और मजबूत रोड प्रेजेंस वाली गाड़ियों में से एक हैं। अपनी इस लोकप्रियता के कारण ये गाड़ियां अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
- हालांकि अधिकांश लोग इन गाड़ियों को बहुत जिम्मेदारी से चलाते हैं, लेकिन कुछ चालकों द्वारा की जाने वाली लापरवाही पूरे समुदाय की छवि पर असर डालती है। दमन प्रशासन ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन दोनों प्रमुख एसयूवी ब्रांड की लोकप्रियता का इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के एक व्यापक संदेश को फैलाने के लिए किया।