देश में एसयूवी बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी प्रीमियम एक्सयूवी को रिकॉल किया है। काफी कम समय में इस एसयूवी को कई बार रिकॉल किया जा चुका है। अब एक बार फिर एक परेशानी को लेकर मिली जानकारी के बाद कंपनी ने कई एसयूवी को वापस बुलाया है।
क्या आई परेशानी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी लग्जरी एसयूवी एक्सयूवी 700 को रिकॉल किया है। एसयूवी के सस्पेंशन में आवाज की परेशानी को लेकर कंपनी ने इसे रिकॉल किया है। कुछ ग्राहकों की ओर से लगातार इस बात की शिकायत की जा रही थी कि एसयूवी के सस्पेंशन से आवाज आती है। कई शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने एसयूवी को वापस बुलाने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
कितनी एसयूवी को रिकॉल किया
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक VIN की कट ऑफ N6K18709 है। इसका मतलब जो भी वाहन इसके पहले बनाए गए हैं उन सभी को रिकॉल किया गया है।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
कैसे मिलेगी जानकारी
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके पास भी कंपनी की यह एसयूवी है, तो आप भी कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलर के पास जाकर जानकारी ले सकते हैं। कंपनी की ओर से अगर आपकी एसयूवी को भी रिकॉल किया गया है तो बिना किसी खर्च एसयूवी में आ रही परेशानी को ठीक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
क्या बदलेगी कंपनी
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कहा गया है कि जिन भी एसयूवी में इस तरह की परेशानी आई है उनमें सस्पेंशन के पार्ट्स को बदला जाएगा। इन पार्ट्स में फ्रंट लोअर आर्म और इसके रियर कंट्रोल बुश शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी