फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   It is important to change these four parts of the vehicle on time, otherwise huge loss can occur, know details

Car Tips: गाड़ी के इन चार पार्ट्स का समय पर बदलना है जरूरी, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

Tue, 23 Jan 2024 09:29 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 23 Jan 2024 09:29 AM IST
सार

अगर आप अपनी कार की उम्र को लंबा रखना चाहते हैं, तो किन चार पार्ट्स का समय पर बदलना जरूरी होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
It is important to change these four parts of the vehicle on time, otherwise huge loss can occur, know details
ऑयल फिल्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाड़ी में सभी पार्ट्स की एक निश्चित उम्र होती है। अगर इनको समय पर न बदला जाए तो फिर गाड़ी में समस्या आने लगती है। हम इस खबर में आपको ऐसे चार पार्ट्स की जानकारी इस खबर में दे रहे हैं। जिनको समय पर बदलना जरूरी होता है। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इनको कब बदलना चाहिए।

विज्ञापन


इंजन ऑयल
आजकल कई तरह के इंजन ऑयल बाजार में मिलते हैं। इनमें से कुछ ऑयल की लाइफ 10 हजार किलोमीटर तक होती है। जब आपकी कार आठ से 10 हजार किलोमीटर के बीच चल जाए तो इंजन ऑयल को बिना देरी किए बदलना बेहतर होता है। ऐसा करके आप इंजन की लाइफ को बढ़ाते हैं साथ ही गैर जरूरी खर्च को भी रोकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑयल फिल्टर
इंजन ऑयल को फिल्टर करके इंजन तक पहुंचाने का काम ऑयल फिल्टर का होता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी इंजन ऑयल को बदलें तभीा ऑयल फिल्टर को भी बदल देना चाहिए।


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

एयर फिल्टर
इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम एयर फिल्टर का होता है। कार चलाते समय इंजन तक साफ हवा पहुंचाने के लिए एयर फिल्टर का उपयोग होता है। हवा के साथ बेहद छोटे कण इंजन में जाने से फिल्टर रोकता है जिससे इंजन की लाइफ ज्यादा होती है। लेकिन अगर एयर फिल्टर खराब हो जाए या पूरी तरह से चोक हो जाए तो इंजन तक साफ हवा काफी कम पहुंच पाती है, जिसके कारण इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है और इससे एवरेज भी कम होता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

ब्रेक पैड
जानकारों के मुताबिक कार के ब्रेक पैड्स को 30 से 50 हजार किलोमीटर पर बदलवाना बेहतर होता है। साथ ही इन्हें हर सर्विस पर चेक भी करवाना चाहिए। अगर आपकी कार ट्रैफिक में ज्यादा चलती है तो मेकैनिक के कहने पर इन्हें जल्दी भी बदलवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed