फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to reduce car insurance premium, then what should you keep in mind, know everything

Car Tips: कार इंश्योरेंस प्रीमियम को करना चाहते हैं कम, तो किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें सबकुछ

Wed, 07 Feb 2024 09:30 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 07 Feb 2024 09:30 AM IST
सार

कार खरीदने के बाद हर साल इंश्योरेंस रिन्यू करवाते हुए कुछ लोग ज्यादा प्रीमियम भरते हैं। किन बातों का ध्यान रखने से प्रीमियम कम करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to reduce car insurance premium, then what should you keep in mind, know everything
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

दुनियाभर में बड़ी संख्या में कार का उपयोग किया जाता है। कार की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस भी करवाना काफी जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही के कारण वह रिन्यू करवाते हुए ज्यादा प्रीमियम देते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किन बातों का ध्यान रखते हुए प्रीमियम कम किया जा सकता है।

विज्ञापन


जरूरी है इंश्योरेंस
कार के लिए इंश्योरेंस काफी जरूरी होता है। वैलिड इंश्योरेंस होने के कई फायदे मिलते हैं। जिनमें कार चोरी होने से लेकर हादसा होने तक कार मालिक को बिना परेशानी पैसे मिलते हैं। इसके अलावा भारत में इंश्योरेंस वैलिड न होने पर पुलिस की ओर से चालान भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चलाते हुए रखें ध्यान
जब भी कार चलाएं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। कार को तेज गति में नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से कार को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है और इसका फायदा यह होता है कि कार के लिए इंश्योरेंस क्लेम नहीं लेना पड़ता। क्लेम न लेने के कारण पॉलिसी रिन्यू करवाते हुए एनसीबी मिलती है। हर साल यह बढ़ती है जिससे प्रीमियम में छूट मिलती है।


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ

सेफ्टी फीचर्स से होगा फायदा
कार में अगर अलग से सेफ्टी फीचर्स लगवाएं तो इसका फायदा प्रीमियम में मिलता है। अगर कार में सामान्य से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होते हैं तो इससे कार चोरी होने का खतरा कम हो जाता है। इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जानकारी दी जाती है तो पॉलिसी रिन्यू करवाते हुए प्रीमियम में छूट पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

मोडिफिकेशन से नुकसान
अगर आप भी अन्य कारों की तुलना में अपनी कार को अलग दिखाना चाहते हैं। तो कुछ लोग कार मोडिफाई करवाते हैं। लेकिन ऐसा करने से न सिर्फ कार में अतिरिक्त भार जुड़ता है। वहीं इससे इंश्योरेंस का प्रीमियम भी बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि कार को उसी तरह रखें जिस तरह कंपनी की ओर से बनाई जाती है। इससे प्रीमियम में दिए जाने वाले अतिरिक्त पैसे को बचाया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed