फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you travel with more luggage and passengers than the capacity, the car will suffer major damage,know detail

Car Care Tips: क्षमता से ज्यादा सामान और यात्री करते हैं सफर, तो कार को होगा बड़ा नुकसान, जानें डिटेल

Sat, 10 Feb 2024 10:56 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 10 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

अगर आप भी अपनी कार में क्षमता से ज्यादा सामान या यात्री लेकर सफर करते हैं। तो कार को बड़ा नुकसान होता है। किस तरह के नुकसान होते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you travel with more luggage and passengers than the capacity, the car will suffer major damage,know detail
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

कार में हमेशा ज्यादा सामान या यात्रियों के साथ सफर करना मुश्किल तो होता ही है। साथ ही इससे आपकी कार की उम्र भी कम होने लगती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार में क्षमता से ज्यादा सामान या यात्रियों के कारण क्या नुकसान होते हैं।

विज्ञापन


कार के लिए होता है खराब
कभी भी कार में सफर करते हुए क्षमता से ज्यादा सामान या यात्रियों के साथ सफर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ आपके सफर में मुश्किल होती है। बल्कि इससे कार को भी बड़ा नुकसान होता है। कंपनियों की ओर से कार को एक निश्चित वजन उठाने के लिए बनाया जाता है। लेकिन इससे ज्यादा वजन होने के कारण कार में कई नुकसान होते हैं। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने के कारण पुलिस की ओर से भी चालान काटा जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉडी पर असर
क्षमता से ज्यादा सामान या यात्रियों के साथ सफर करने के कारण कार की बॉडी पर काफी ज्यादा असर होता है। किसी भी कार की बॉडी और चेसिस एक निश्चित क्षमता तक का ही वजन उठा सकती है। लेकिन उससे ज्यादा वजन होने के कारण बॉडी और चेसिस के फ्रेम में दरार आने का खतरा बढ़ जाता है। एक बार ऐसा हो जाता है तो सफर पूरा करना तो मुश्किल होता ही है साथ ही उसे ठीक करवाने में समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं।


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

इंजन को नुकसान
क्षमता से ज्यादा वजन के साथ सफर करने के कारण सिर्फ बॉडी और चेसिस को ही नुकसान नहीं होता। बल्कि ऐसा करने से कार के इंजन पर भी बुरा असर होता है। जब क्षमता से ज्यादा वजन के साथ सफर किया जाता है। तो कार के इंजन को भी अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। ऐसा होने के कारण इंजन के अंदरूनी पार्ट्स जल्दी घिसने लगते हैं और लंबे समय तक ऐसा होने के कारण इंजन खराब भी हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

सस्पेंशन में खराबी
कार के सस्पेंशन को भी एक निश्चित वजन सहने के लिए बनाया जाता है। लेकिन जब कार में जरुरत से ज्यादा सामान या यात्रियों को बिठाकर सफर किया जाता है। तो हर तरह की सड़क पर चलने के कारण कार कार सस्पेंशन भी खराब हो जाता है। जिससे सफर करने में ज्यादा परेशानी होती है।
 

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed