{"_id":"6530c6500eaca8e6920b9ef8","slug":"if-there-is-less-oil-in-the-car-then-these-two-major-problems-can-occur-there-will-be-expense-in-repairing-it-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार में कम होगा तेल तो हो सकती हैं ये दो बड़ी खराबी, ठीक करवाने में होगा खर्चा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार में कम होगा तेल तो हो सकती हैं ये दो बड़ी खराबी, ठीक करवाने में होगा खर्चा
Thu, 19 Oct 2023 11:34 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:34 AM IST
सार
अगर आप भी अपनी कार में कम तेल रखकर सफर करते हैं। तो आपकी कार में कौन सी दो बड़ी खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Low Fuel Indicator
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में हर साल करोड़ों की संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। वहीं इतने ही वाहन हर साल लापरवाही से खराब भी होते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार में कम पेट्रोल या डीजल के साथ सफर करना गाड़ी के लिए कितना खराब हो सकता है।
विज्ञापन
कम तेल के साथ करते हैं सफर
पेट्रोल और डीजल के साथ ही देश में सीएनजी के दाम में भी काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। जिसके कारण कुछ लोग अपनी कार को चलाते समय अक्सर तेल भरवाने में देरी करते हैं और ज्यादातर मौकों पर रिजर्व मोड में ही चलाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन
मिलती है जानकारी
मॉर्डन कारों में तेल की जानकारी के लिए मीटर में अलग से जानकारी दी जाती है। जिससे यह जानकारी मिलती है कि कार में कितना तेल है और अगर यह कम होता है तो कार में लो फ्यूल की अलर्ट भी दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
फ्यूल पंप होता है खराब
अगर कार में लगातार कम तेल के साथ सफर किया जाता है तो इससे फ्यूल पंप खराब हो सकता है। असल में तेल एक तरह के लुब्रिकेंट की तरह काम करता है। जिस कारण फ्यूल पंप को लुब्रिकेशन मिलता है। लेकिन अगर कार में तेल कम होता है तो फ्यूल पंप हवा के संपर्क में रहने से जल्द खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
टैंक में कचरे का खतरा
कम तेल के कारण फ्यूल टैंक में कचरा जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। पेट्रोल पंप पर ईंधन लेते हुए कई बार खराब क्वालिटी के कारण कचरा भी साथ में आ जाता है। टैंक में कम तेल होने पर यह गंदगी को भी इंजन तक पहुंचा देता है। जिससे इंजन और फिल्टर आदि को नुकसान हो सकता है। एक बार ऐसा होने पर उसे ठीक करवाने में समय और खर्च दोनों होते हैं।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज