Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Update Driving License Photo Online, Step-by-Step Guide

अब ड्राइविंग लाइसेंस पर फोटो-साइन बदलना हुआ आसान: घर बैठे मिनटों में कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? जानें पूरा तरीका

Sun, 15 Nov 2026 11:46 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 15 Nov 2026 11:46 AM IST
सार

  • घर बैठे डीएल में फोटो और सिग्नेचर अपडेट होंगे।
  • सारथी पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन।
  • आधार या अन्य तरीके से आवेदन।
  • आरटीओ जाने की जरूरत होगी खत्म।

विज्ञापन
Update Driving License Photo Online, Step-by-Step Guide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस पर लगी फोटो पुरानी हो गई है या अपने सिग्नेचर बदलवाने हैं? तो अब इसके लिए बार-बार आरटीओ के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने इसका तरीका समझाने के लिए एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि सारथी परिवहन पोर्टल पर आवेदन से लेकर ओटीपी वेरिफिकेशन और पेमेंट तक की प्रक्रिया कैसे पूरी करनी है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं पूरा तरीका...

विज्ञापन


घर बैठे कैसे करें आवेदन?

  • ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो या सिग्नेचर अपडेट कराने के लिए आपको सारर्थी पार्टल का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर जाएं। 
  • विज्ञापन
  • इसके बाद होमपेज खुल जाएगा, जहां से संबंधित 'डीएल सर्विसेज' (DL Services) विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आगे के चरणों को पूरा करने के लिए अपने लाइसेंस से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन और ओटीपी सत्यापन प्रक्रिया

  • पोर्टल पर सही विकल्प चुनने के बाद आवेदन की प्रक्रिया बेहद सुरक्षित और डिजिटल तरीके से आगे बढ़ती है।
  • आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार आधार कार्ड या अन्य उपलब्ध तरीकों का उपयोग करके आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
  • पहचान की पुष्टि और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी का सफल सत्यापन होने के बाद ही आवेदन का अगला चरण अनलॉक होता है।


शुल्क भुगतान और फाइनल सबमिशन

  • प्रक्रिया के अंतिम चरण में मामूली ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होता है, जिसके बाद आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाता है।
  • पोर्टल पर तय किए गए नियमों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से ही आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होता है।
  • भुगतान पूरा होने के बाद आपका आवेदन विभाग के पास समीक्षा के लिए पहुंच जाता है।
  • यह पूरी ऑनलाइन सुविधा लोगों को आरटीओ जाने की जरूरत को कम करके डिजिटल तरीके से लाइसेंस अपडेट करने में बेहद मददगार साबित हो रही है।


दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत होगी कम

  • इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो या हस्ताक्षर अपडेट कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल तरीके से शुरू की जा सकती है। इससे लोगों को आरटीओ जाने की जरूरत कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही यूपी परिवहन विभाग ने आवेदन करने वालों को सलाह दी है कि पोर्टल पर आवेदन करने से पहले दिए गए निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें, जिससे प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed