Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Brezza Spotted Testing Again,New Hybrid Engine or ADAS Update in Works?

2026 फेसलिफ्ट के बाद फिर टेस्टिंग में दिखी मारुति ब्रेजा: क्या ADAS के साथ होगी वापसी? जानें संभावित डिटेल्स

Sun, 15 Nov 2026 06:15 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 15 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

  • टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी ब्रेजा।
  • 2026 में आया था फेसलिफ्ट मॉडल।
  • नए पावरट्रेन की हो सकती है टेस्टिंग।
  • 1.2-लीटर हाइब्रिड इंजन संभावित विकल्प।

विज्ञापन
Maruti Brezza Spotted Testing Again,New Hybrid Engine or ADAS Update in Works?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

मारुति सुजुकी की पॉपुलर सब-4 मीटर SUV ब्रेजा (Brezza) एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। खास बात यह है कि कंपनी ने हाल ही में इसके फेसलिफ्ट मॉडल को पेश किया था, लेकिन इसके बावजूद नए टेस्ट मॉडल की मौजूदगी कई सवाल खड़े कर रही है। पूरी तरह से कवर इस टेस्ट मॉडल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी अपनी इस एसयूवी पर कोई बड़ा अपडेट तैयार कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह अगली जनरेशन की मारुति ब्रेजा है या मौजूदा मॉडल के लिए किसी नई तकनीक की टेस्टिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


2026 के फेसलिफ्ट के बाद भी जारी है टेस्टिंग
मारुति सुजुकी ब्रेजा कंपनी के साथ-साथ भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए भी एक खास मॉडल के रूप में उभरी है। यह एसयूवी ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है और कंपनी के लिए बड़ी संख्या में बिक्री लाने वाले वाहनों में शामिल है। इसी वजह से इसके भविष्य के अपडेट पर सबकी नजर रहती है। साल 2026 में कंपनी ने ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया था, जिसमें नया इंजन और कुछ बदले हुए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ अपग्रेड किया गया था। 
विज्ञापन


पूरी तरह कवर टेस्ट मॉडल में दिखी मारुति ब्रेजा

  • हालांकि सामने आई स्पोर्ट तस्वीरों में यह मॉडल पूरी तरह से कैमोफ्लाज से ढकी हुई दिखाई दी। जिसके बाद इसकी बॉडी का साइज और सिल्हूट मौजूदा मारुति ब्रेजा जैसा नजर आने का अंदाजा लगाया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान इस मॉडल पर हरियाणा राज्य की लाल रजिस्ट्रेशन प्लेट भी दिखाई दी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके लाइटिंग एलिमेंट्स भी मौजूदा ब्रेजा मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह टेस्ट मॉडल ब्रेजा पर बेस्ड हो सकता है, लेकिन सिर्फ इन तस्वीरों के आधार पर इसे नई जनरेशन की ब्रेजा कहना जल्दबाजी होगी।


इंजन में हो सकता है बड़ा बदलाव

  • इस टेस्टिंग के पीछे सबसे दिलचस्प संभावना एसयूवी के इंजन और पावरट्रेन से जुड़ी है। स्पाई तस्वीरों में बाहरी डिजाइन की जानकारी तो मिलती है, लेकिन इंजन में क्या बदलाव किया गया है, यह साफ पता नहीं चलता।
  • ऐसे में संभव है कि मारुति सुजुकी इस टेस्ट मॉडल के जरिए किसी नए पावरट्रेन की जांच कर रही हो। कंपनी ने जापान में आयोजित सुज़ुकी टेक्नोलॉजी स्ट्रैटेजी ब्रीफिंग (Suzuki Technology Strategy Briefing 2026) के दौरान कई नए इंजन और पावरट्रेन पेश किए थे।


1.2-लीटर हाइब्रिड इंजन पर हो सकता है काम

  • कंपनी की तरफ से पेश किए गए नए पावरट्रेन ऑप्शन में 1.2-लीटर Z12E हाइब्रिड इंजन बेहद खास मानी जा रही है। इस इंजन को 0.6 kWh बैटरी पैक और दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इसका इंजन 60 kW यानी करीब 80 bhp की पावर और 108 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • वहीं, इसकी ट्रैक्शन मोटर की क्षमता 65 kW यानी करीब 87 bhp बताई गई है। अगर इस तकनीक को ब्रेजा में इस्तेमाल किया जाता है, तो SUV के पावरट्रेन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


मिल सकता है कम कीमत वाला एडीएएस
नई तकनीक के साथ मारुति सुजुकी अपनी कारों में कम लागत वाला एडीएएस सिस्टम देने की दिशा में भी काम कर रही है। कंपनी की तकनीकी योजना में अपने सभी वाहनों तक एडीएएस पहुंचाने की दिलचस्पी शामिल है और भारतीय बाजार को भी इसमें अहम माना गया है। ऐसे में टेस्टिंग के दौरान दिखी ब्रेजा का इस्तेमाल इस तकनीक को विकसित या जांचने के लिए भी किया जा सकता है, हालांकि स्पाई तस्वीरों से इसकी पुष्टि नहीं होती है।



क्या 2028 में आएगी अगली जनरेशन की मारुति ब्रेजा?
फिलहाल इसे लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। ना ही यह साफ है कि टेस्ट मॉडल अगली जनरेशन ब्रेजा है, किसी नए इंजन की टेस्टिंग के लिए तैयार किया गया मॉडल है या एडीएएस तकनीक की टेस्टिंग की जा रही है। इसलिए नई ब्रेजा आने की संभावना पर फिलहाल कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed