{"_id":"6336d090a1ba9c15144788e6","slug":"how-useful-is-the-rear-wiper-in-the-car-know-why-rear-wipers-are-missing-in-sedan-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rear Wiper: कार में रियर वाइपर का होना कितना जरूरी, जानें सेडान कारों में क्यों नहीं मिलता यह फीचर?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Rear Wiper: कार में रियर वाइपर का होना कितना जरूरी, जानें सेडान कारों में क्यों नहीं मिलता यह फीचर?
क्या आपकी कार में भी रियर वाइपर है। अगर हां तो फिर आपको इसकी उपयोगिता की जानकारी भी होगी। लेकिन अगर इस सवाल का जवाब आप नहीं में देते हैं तो फिर इस खबर को जरूर पढ़ें क्योंकि इस खबर में हम आपको कार के पीछे वाले शीशे पर आने वाले वाइपर की उपयोगिता की जानकारी दे रहे हैं।
वाइपर का क्या होता है काम
2 of 6
कार में रियर वाइपर
- फोटो : सोशल मीडिया
कार में वाइपर तब काम आते हैं जब शीशे पर लगी धूल, मिट्टी या बरसात में पानी को हटाकर शीशे को साफ करना होता है। आमतौर पर वाइपर कारों में आगे के शीशे पर दिए जाते हैं।
खास तरह के डिजाइन वाली कार में होते हैं रियर वाइपर
3 of 6
कार में रियर वाइपर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनियां भी सिर्फ अपनी हैचबैक, एमयूवी या फिर एसयूवी जैसी कारों में ही इस फीचर को देती हैं। कभी भी किसी सेडान कार में रियर वाइपर नहीं दिया जाता।
कंपनियों की ओर से सेडान के अलावा हैचबैक, एमयूवी और एसयूवी जैसी कारों में इस फीचर को देने का ठोस कारण होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सेडान को छोड़कर बाकी तरह की कारों में टेलगेट सपाट होते हैं। ऐसे में इन कारों में पीछे की ओर लगी विंडशील्ड से टकराने वाली हवा नहीं होती जिसके कारण इनपर लगी धूल-मिट्टी या पानी खुद नहीं हटता।
अगर आपके पास हैचबैक, एमयूवी या फिर कोई एसयूवी है जिसमें पीछे की विंडशील्ड पर वाइपर नहीं है। ऐसी कार के साथ अगर आप ऑफ रोडिंग करते हैं और तब धूल-मिट्टी या कीचड़ लग जाए तो आगे के शीशे पर वाइपर चलाकर आप सामने की विंडशील्ड तो साफ कर लेंगे लेकिन पीछे की विंडशील्ड पर गंदगी लगी रह जाएगी और इससे आपको पीछे देखने में परेशानी होगी। इस स्थिति में आप या तो कार से उतरकर विंडशील्ड साफ करेंगे। लेकिन अगर आपकी कार में रियर वाइपर होगा तो आपको उसकी उपयोगिता समझ आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।