{"_id":"633551d8dc9d8354864484a5","slug":"buy-honda-bikes-and-scooters-in-the-this-festive-season-cashback-no-cost-emi-and-many-offers-are-available","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda offer: फेस्टिव सीजन में सस्ते में खरीदें होंडा की बाइक और स्कूटर, मिल रहे कई ऑफर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda offer: फेस्टिव सीजन में सस्ते में खरीदें होंडा की बाइक और स्कूटर, मिल रहे कई ऑफर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:43 PM IST
सार
फेस्टिव सीजन के मौके पर होंडा टू व्हीलर ने भी अपने ग्राहकों को गिफ्ट देने का एलान कर दिया है। कंपनी की ओर से नया स्कूटर या बाइक खरीदने पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस खबर में हम आपको कंपनी की ओर से दिए जा रहे सभी ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
होंडा फेस्टिव ऑफर
- फोटो : honda2wheelersindia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दीवाली और नवरात्रि के मौके पर देशभर में लोग नए वाहन खरीदते हैं। कई कंपनियों की ओर से इस दौरान कई ऑफर्स भी पेश किए जाते हैं। जापानी कंपनी होंडा की ओर से भी इस फेस्टिव सीजन में नई बाइक या स्कूटर खरीदने पर ग्राहकों को खास ऑफर दिए जा रहे हैं।
क्या है ऑफर
2 of 4
होंडा फेस्टिव ऑफर
- फोटो : honda2wheelersindia
फेस्टिव ऑफर के तहत कंपनी सभी स्कूटर और बाइक्स पर पांच फीसदी तक का कैशबैक दे रही है। इसके अलावा फाइनेंस करवाने पर कुछ शर्तों के साथ जीरो डाउन पेमेंट का ऑफर भी दिया जा रहा है।
इनके साथ ही कंपनी की ओर से इस फेस्टिव सीजन में नो कॉस्ट ईएमआई और नो हाइपोथिकेशन को भी ऑफर कर रही है।
कैसे मिलेगा कैशबैक
3 of 4
होंडा फेस्टिव ऑफर
- फोटो : honda2wheelersindia
कैशबैक के लिए कंपनी ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ ही फेडरल बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, वन कार्ड और पाइन लैब्स के साथ पार्टनरशिप की है। किसी भी वाहन की कीमत का सिर्फ पांच फीसदी या अधिकतम पांच हजार रुपये ही कैशबैक के तौर पर दिए जाएंगे।
कंपनी भारत में सीबी 200 एक्स, हॉर्नेट 2.0, एक्स ब्लेड, यूनिकॉर्न, एसपी 125, शाइन, लीवो सीबीएफ, सीडी 110, एक्टिवा 6जी, डियो, एक्टिवा 125 और ग्रेजिया जैसे स्कूटर और बाइक बेचती है। इनमें सबसे सस्ती बाइक की सीडी 110 है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 70315 रुपये है। वहीं सबसे सस्ते स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत डियो स्टैंडर्ड 110 की है जो 71316 रुपये से शुरू होती है। ग्रेजिया डिस्क रेपसोल एडिशन वाले स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 89536 रुपये है और बाइक में सीबी 200 एक्स 185 सीसी की एक्स शोरूम कीमत 147536 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।