Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   India's 7.7% GDP Growth Boost EV Mobility, Says SIAM President

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में उछाल: क्या देश की GDP ग्रोथ से EV को मिलेगी रफ्तार? SIAM अध्यक्ष ने कही ये बात

Fri, 20 Nov 2026 02:55 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 20 Nov 2026 02:55 PM IST
सार

  • भारत की वास्तविक GDP ग्रोथ 7.7 प्रतिशत।
  • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा।
  • ईवी चार्जिंग में बड़े निवेश की जरूरत।
  • अक्तूबर में ईवी बिक्री 3.55 लाख।

विज्ञापन
India's 7.7% GDP Growth Boost EV Mobility, Says SIAM President
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी का असर अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में भी दिखाई दे सकता है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7.7 प्रतिशत रहने से इलेक्ट्रिक वाहनों और टिकाऊ परिवहन को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बना है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष शेनू अग्रवाल का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े स्तर पर निवेश करना होगा। उन्होंने साफ कहा कि चार्जिंग नेटवर्क को केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा के तौर पर नहीं, बल्कि देश के जरूरी बुनियादी ढांचे के रूप में देखा जाना चाहिए। वहीं, अक्तूबर में  इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


क्या जीडीपी ग्रोथ से ईवी को मिलेगा बढ़ावा?

  • SIAM अध्यक्ष शेनू अग्रवाल ने शुक्रवार, 20 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर संवाद 'विकास और तैयारी के लिए GRID 2026' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही है। इससे देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बना हुआ है।
  • विज्ञापन
  • उनका मानना है कि मजबूतआर्थिक विकास से टिकाऊ परिवहन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार हुई हैं। भारत में तेजी से हो रहा शहरीकरण और लोगों की बढ़ती आय भी स्वच्छ और आसानी से उपलब्ध परिवहन समाधानों की मांग बढ़ा रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े स्तर पर अपनाने के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार जरूरी होगा। इसके लिए इस क्षेत्र में बड़े निवेश की भी आवश्यकता पड़ेगी।


चार्जिंग नेटवर्क को राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर मानने की जरूरत

  • शेनू अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को सिर्फ ईवी का सहायक तंत्र समझना सही नहीं होगा। इसे राष्ट्रीय महत्व के बुनियादी ढांचे का हिस्सा माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का सहायक तत्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर है।
  • उन्होंने इस बात को समझाते हुए कहा कि जिस तरह सड़कें, बंदरगाह और बिजली व्यवस्था देश की आर्थिक तरक्की की नींव होती हैं, उसी तरह चार्जिंग नेटवर्क भी विकास और कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।


2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में भी अहम होगा चार्जिंग नेटवर्क

  • सियाम अध्यक्ष के अनुसार, परिवहन व्यवस्था लोगों, कारोबारों और समुदायों को आपस में जोड़ने का काम करती है। ऐसे में भरोसेमंद ईवी चार्जिंग नेटवर्क देश की लंबी अवधि की विकास रणनीति के लिए जरूरी है।
  • उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में भी मजबूत चार्जिंग नेटवर्क की अहम भूमिका होगी। इससे न सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि देश को स्वच्छ ऊर्जा और स्थिरता से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।


अक्तूबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री

  • वहीं, ऑटो इंडस्ट्री केआंकड़े भी इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग की ओर इशारा कर रहे हैं। अक्तूबर 2026 में देश में कुल वाहन रिटेल बिक्री 31,72,466 यूनिट रही। यह सितंबर के मुकाबले 25.05 प्रतिशत ज्यादा है।
  • हालांकि, पिछले साल के मुकाबले कुल वाहन बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। उद्योग का मानना है कि सालाना आधार पर दिख रही इस गिरावट का बड़ा हिस्सा सांख्यिकीय प्रभाव की वजह से है।


ईवी बिक्री में 44.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी

  • अक्तूबर में सबसे शानदार प्रदर्शन इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट का रहा। इस दौरान देश में ईवी की रिटेल बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर करीब 3.55 लाख यूनिट रही। यह पिछले साल के अक्टूबर महीने की तुलना में 44.88 प्रतिशत ज्यादा है।
  • बिक्री बढ़ने के साथ कुल वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। अक्तूबर 2026 में यह हिस्सेदारी करीब 11.5 प्रतिशत रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में लगभग 6 प्रतिशत थी।
  • उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2026 इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, पैसेंजर वाहन और कमर्शियल वाहन- सभी श्रेणियों के लिए अब तक का सबसे अच्छा महीना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed