फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Government took a big decision for the safety of passengers in the car, the date fixed for six airbags

Six Airbag In Car: कार में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला, छह एयरबैग के लिए तय की तारीख

Thu, 29 Sep 2022 03:40 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 29 Sep 2022 03:40 PM IST
सार

सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए छह एयरबैग को अनिवार्य बनाने के लिए प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 

विज्ञापन
Government took a big decision for the safety of passengers in the car, the date fixed for six airbags
नितिन गडकरी ने कार में छह एयरबैग पर की बड़ी घोषणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत के बाद कार में सवार यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सरकार काफी गंभीर है। सरकार ने कार में छह एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने इसकी भी जानकारी दी है कि किस तारीख से कारों में छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे। 

विज्ञापन


नितिन गडकरी ने की घोषणा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है कि किस तारीख से कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


किस तारीख से होंगे छह एयरबैग अनिवार्य
केंद्रीय मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक अक्टूबर 2023 से यात्री कारो में छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे। एक अक्तूबर 2023 से बनी नई कारों में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने ट्वीट में क्या कहा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि ऑटो उद्योग के सामने आ रही वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं और व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, 01 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (एम -1 श्रेणी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया गया है।

कंपनियों को है चिंता
इससे पहले कुछ कार निर्माताओं ने सरकार के इस फैसले पर चिंता व्यक्त की थी। कंपनियों को डर है कि इस नियम के कारण कारों की कीमत बढ़ जाएगी और इसका सीधा असर कारों की सेल्स पर होगा। एक अनुमान के मुताबिक, छह एयरबैग अनिवार्य कर देने से हर सेगमेंट में कारों की कीमत करीब 20 हजार रुपए तक बढ़ सकती है। 


पहले भी गडकरी जता चुके हैं चिंता
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहले भी इस मामले पर चिंता जता चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कंपनियां निर्यात होने वाली कारों में तो छह एयरबैग देती हैं, लेकिन जब वही यूनिट भारत के लिए बनाई जाती है तो उसमें केवल चार एयरबैग ही दिये जाते हैं। एक एयरबैग को बनाने की कीमत महज नौ सौ रुपए आती है। अगर बड़ी संख्या में प्रोडक्शन हो तो एयरबैग की कीमत भी काफी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed