फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blower In Winters: ठंड में कार में चलाते हैं ब्लोअर, इस तरह करें उपयोग नहीं तो हो जाएगी बड़ी परेशानी

Sun, 08 Jan 2023 10:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 08 Jan 2023 10:51 AM IST
सार

ठंड के मौसम में कार में सफर करने पर भी सर्दी लगती है। ऐसे में कार में ब्लोअर का उपयोग किया जाता है। लेकिन गलत तरीके से इसका उपयोग करने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

विज्ञापन
how to use blower in the car in cold weather otherwise it will be a problem
कार एसी की कूलिंग बढ़ाने के उपाय - फोटो : iStock

सर्दी के मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए कार में अक्सर ब्लोअर का उपयोग करते हैं। गलत तरीके से इसका उपयोग करना जानलेवा भी हो सकता है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि सर्दियों के समय कार में सफर करने के दौरान ब्लोअर का सुरक्षित तरह से कैसे उपयोग किया जा सकता है।

कार में होता है ब्लोअर

how to use blower in the car in cold weather otherwise it will be a problem
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सभी तरह की कार में जिनमें एसी होता है उनमें साथ ही साथ ब्लोअर की सुविधा भी होती है। इसे आमतौर पर सर्दियों के दौरान ठंड से बचने के लिए किया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसका सही उपयोग नहीं कर पाते और इसके कारण सफर में उन्हें सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

हल्के शीशे खोलें

how to use blower in the car in cold weather otherwise it will be a problem
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ठंड के मौसम में कभी-भी कार में सफर करते हुए पूरी तरह से शीशों को बंद नहीं रखना चाहिए। अगर शीशें बंद हो तो अंदर बैठे लोगों के शरीर से निकलने वाली गर्मी से शीशों पर भाप जम जाती है, जिससे साफ दिखाई नहीं देता। इसके अलावा कार में ऑक्सीजन का स्तर भी काफी कम हो जाता है, जिससे घुटन महसूस होने लगती है।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लोअर का कैसे करें उपयोग

how to use blower in the car in cold weather otherwise it will be a problem
कार में एसी की ठंडक - फोटो : सोशल मीडिया
कार में हल्के शीशे खोलने से बाहर की हवा अंदर आती है जिससे केबिन में ऑक्सीजन का स्तर बना रहता है। इसके साथ ही ब्लोअर का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, ब्लोअर चलाने से कार में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। लेकिन अगर शीशा खुला है तो बाहर की हवा अंदर आने से वेंटिलेशन बना रहता है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन

री-सर्कुलेशन बटन का सही उपयोग

how to use blower in the car in cold weather otherwise it will be a problem
कार में एसी की ठंडक - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर लोग सफर के दौरान गर्मी को अंदर रखने के लिए एसी के साथ उपयोग किए जाने वाले री-सुर्कुलेशन बटन को भी दबा देते हैं जिससे अंदर की हवा अंदर ही घूमती रहती है। ऐसे में कार के अंदर ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है और कार्बन डाई ऑक्साइड जैसी गैस ही बार-बार सांस लेने के दौरान शरीर के अंदर जाने लगती है। जिससे सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर ठंड के समय री-सर्कुलेशन बटन का उपयोग ना किया जाए तो कार में बाहर की साफ हवा आने से ऑक्सीजन का लेवल मेंटेन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed