Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Norton Atlas Spotted Testing Again, India Launch Expected Soon

भारत आने वाली है नॉर्टन की नई एडवेंचर बाइक: टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट, किन मोटरसाइकिल्स से होगा मुकाबला?

Tue, 24 Nov 2026 03:54 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 24 Nov 2026 03:54 PM IST
सार

  • नॉर्टन एटलस की टेस्टिंग फिर हुई।
  • अप्रैल 2026 में हुई थी स्पॉट।
  • भारत में 2026-27 में एंट्री संभव।
  •  585cc पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा।

विज्ञापन
Norton Atlas Spotted Testing Again, India Launch Expected Soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में एडवेंचर टूरर बाइक्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच नई एडवेंचर बाइक एटलस को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस बार बाइक बिना किसी कैमोफ्लाज यानी कवर के नजर आई है। इससे इसके भारत में लॉन्च की तैयारियों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। नॉर्टन की भारत में एंट्री 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक होने की उम्मीद है। बाजार में यह रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 जैसी बाइक्स को टक्कर दे सकती है।

विज्ञापन


सात महीने बाद फिर टेस्टिंग में दिखी नॉर्टन एटलस

  • नॉर्टन एटलस को आखिरी बार भारत में अप्रैल 2026 में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अब करीब सात महीने बाद इसकी फिर से स्पॉटिंग हुई है। इस बार दिखी बाइक प्रोडक्शन-रेडी टेस्ट म्यूल लग रही है और इस पर कोई कैमोफ्लाज भी नहीं था।
  • विज्ञापन
  • नॉर्टन की दो बाइक्स मैंक्स आर और एटलस  पहले से चर्चा में हैं। मैंक्स आर को स्पोर्टबाइक के तौर पर पेश किया गया है, जबकि एटलस एडवेंचर टूरर सेगमेंट में आएगी। भारत में इस सेगमेंट को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीवीएस समेत कई कंपनियां इस कैटेगरी में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • खास बात यह है कि भारत में एटलस और एटलस जीटी का निर्माण टीवीएस ही कर रही है। ऐसे में बिना कैमोफ्लाज वाली टेस्टिंग बाइक का दोबारा दिखना लॉन्च की तैयारियों का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।


टॉप अपेक्स वेरिएंट में दिखी बाइक

  • टेस्टिंग के दौरान नजर आई नॉर्टन एटलस टॉप एपेक्स वेरिएंट लग रही है। इसकी पहचान पीछे दिए गए लगेज रैक और नीचे लगे बड़े सम्प गार्ड से होती है।
  • बाइक में नॉर्टन का रियर-माउंटेड 34 लीटर का पैनियर भी दिखाई दिया। यह कंपनी की अपनी एक्सेसरी है। ब्रिटेन में इसकी कीमत GBP 359 यानी करीब 43,486 रुपये है।
  • इससे संकेत मिलता है कि नॉर्टन भारत में बाइक के साथ अपनी एक्सेसरी रेंज भी पेश कर सकती है। यह तरीका रॉयल एनफील्ड की तरह होगा, जो अपनी नई बाइक्स के साथ कई तरह की एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराती है।


भारत में कब लॉन्च होगी नॉर्टन एटलस?

  • नॉर्टन के भारत में 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक एंट्री करने की उम्मीद है। हालिया टेस्टिंग भी इसी संभावित टाइमलाइन के अनुरूप है।
  • फिलहाल कंपनी ने भारत में लॉन्च की आधिकारिक तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ब्रिटेन में नॉर्टन एटलस पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहां इसकी शुरुआती कीमत GBP 8,250 यानी करीब 9.99 लाख रुपये है।


किन कारों से होगा मुकाबला?

  • भारत में नॉर्टन एटलस का मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 से होने की उम्मीद है। हिमालयन 750 को हाल ही में ग्लोबली रिवील किया गया है और इसकी भारत में लॉन्चिंग Motoverse में होने की उम्मीद है।
  • ब्रिटेन में दोनों बाइक्स की कीमतों में भी अंतर है। यहां नॉर्टन एटलस की कीमत GBP 8,250 से GBP 9,450 यानी करीब 9.99 लाख से 11.44 लाख रुपये तक है। वहीं,  रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की कीमत GBP 6,999 से GBP 8,699 यानी करीब 8.47 लाख से 10.53 लाख रुपये तक है।


भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

  • नॉर्टन एटलस की भारत में कीमत का अभी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि इसकी कीमत करीब 5 लाख से 5.50 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
  • इस कीमत पर इसका मुकाबला हिमालयन 750 के वर्सेस 650 और होंडा एनएक्स500 ई-क्लच जैसी ट्विन-सिलिंडर एडवेंचर टूरर बाइक्स से भी होगा। भारत में कावासाकी वर्सेस 650 की कीमत 8.63 लाख रुपये और होंडा NX500 E-Clutch की कीमत 7.44 लाख रुपये है।
  • अगर नॉर्टन इस संभावित कीमत पर एटलस को लॉन्च करती है तो यह प्रीमियम एडवेंचर टूरर सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है। अब देखना होगा कि कंपनी भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कब आधिकारिक जानकारी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed