बीएस-6 के दूसरे चरण और आरडीई नियमों के कारण ज्यादातर कंपनियों की ओर से डीजल इंजन वाली गाड़ियों से दूरी बना ली गई। लेकिन अभी भी बाजार में कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जो डीजल इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध हैं। हम इस खबर में ऐसी ही पांच गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हें 15 लाख रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है।
टाटा अल्ट्रोज
2 of 6
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
टाटा की ओर से अल्ट्रोज ऐसी हैचबैक कार है जो डीजल इंजन के साथ आती है। यह हैचबैक सेगमेंट में इकलौती कार भी है जो डीजल इंजन के विकल्प के साथ मिलती है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 90 पीएस और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी कीमत भी 8.15 लाख रुपये से करीब 10.50 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
टाटा नेक्सन
3 of 6
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
टाटा की ओर से ही दूसरी गाड़ी नेक्सन है। एसयूवी सेगमेंट में नेक्सन को काफी पसंद किया जाता है। इसे भी 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 115 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी कीमत करीब 10 लाख से 13.85 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
महिंद्रा बोलेरो
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mahindra auto
महिंद्रा की ओर से बोलेरो क्लासिक और नियो को डीजल इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है। दोनों ही एसयूवी को लैडर फ्रेम चेसिस पर बनाया गया है। इनमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 73.5 किलोवॉट और 55.9 किलोवॉट की पावर के साथ 260 और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बोलेरो क्लासिक और नियो की कीमत 9.62 लाख से 12.14 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
एक्सयूवी 300
5 of 6
महिंद्रा एक्सयूवी 300
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की ओर से ही बजट एसयूवी के तौर पर एक्सयूवी300 को पेश किया जाता है। डीजल इंजन के साथ आने वाली इस एसयूवी को 85.8 किलोवॉट और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। हालांकि यह बोलेरो की तरह सात सीटों के विकल्प के साथ नहीं आती। लेकिन यह 1.5 लीटर इंजन छह स्पीड ट्रांसमिशन के साथ काफी पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इसकी कीमत 9.90 लाख से 13.04 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान