फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sedan Under 10 Lakh: दस लाख रुपये से कम में मिलती हैं ये पांच सेडान कारें, जानें कीमत, फीचर्स की डिटेल

Wed, 17 May 2023 01:55 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 17 May 2023 01:55 PM IST
सार

भारतीय बाजार में एसयूवी और हैचबैक के साथ ही सेडान कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। दस लाख रुपये से कम कीमत में कौन सी सेडान कारें खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
five affordable sedan cars under 10 lakh, tata tigor maruti dzire hyundai aura honda amaze maruti ciaz
Tata Tigor CNG - फोटो : Tata Motors

लग्जरी और आराम के लिए सेडान कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत पर किस कंपनी की कौन सी सेडान कार को खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इन कारों में क्या खास फीचर्स मिलते हैं।

टाटा टिगोर

five affordable sedan cars under 10 lakh, tata tigor maruti dzire hyundai aura honda amaze maruti ciaz
Tata Tigor CNG - फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में टिगोर को कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसमें कई फीचर्स को दिया जाता है, जिनमें हरमन का सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, 419 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें पेट्रोल और सीएनजी के विकल्प के साथ 1.2 लीटर इंजन मिलता है। कार की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.30 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

होंडा अमेज

five affordable sedan cars under 10 lakh, tata tigor maruti dzire hyundai aura honda amaze maruti ciaz
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India

होंडा की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर अमेज को ऑफर किया जाता है। इसे ई, एस और वीएक्स वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। अमेज की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 6.99 लाख रुपये से लेकर 9.60 लाख रुपये के बीच है। इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, पैडल शिफ्टर्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 420 लीटर बूट स्पेस के अलावा 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति डिजायर

five affordable sedan cars under 10 lakh, tata tigor maruti dzire hyundai aura honda amaze maruti ciaz
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से डिजायर को कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर पेश किया जाता है। यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। इसमें कुल चार वैरिएंट मिलते हैं, जिनमें एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस हैं। इसकी कीमत 6.51 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये के बीच है। इसमें भी सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, की-लैस एंट्री, 378 लीटर बूट स्पेस, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, सीएनजी का विकल्प मिलता है। कार को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

ह्यूंदै ऑरा

five affordable sedan cars under 10 lakh, tata tigor maruti dzire hyundai aura honda amaze maruti ciaz
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
ह्यूंदै की ओर से ऑरा को भी दस लाख रुपये से कम कीमत पर ऑफर किया जाता है। डिजायर के बाद यह कार भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। इसके भी चार वैरिएंट उपलब्ध हैं, जिनमें ई, एस, एसएक्स और एसएक्स ऑप्शनल हैं। ह्यूंदै ऑरा में आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लैस एंट्री, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, वायरलैस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, टीपीएमएस, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के अलावा सीएनजी का विकल्प मिलता है। इसमें भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के अलावा मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है। कार की कीमत 6.32 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed