{"_id":"6af6bee62ecbc4350c056b13","slug":"kove-650rr-unveiled-109-hp-power-260-kmph-top-speed-track-ready-hardware-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा CR-V की नई पीढ़ी से उठा पर्दा: पहले से ज्यादा माइलेज और पावर के साथ आएगी एसयूवी, क्या होंगी खूबियां?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
होंडा CR-V की नई पीढ़ी से उठा पर्दा: पहले से ज्यादा माइलेज और पावर के साथ आएगी एसयूवी, क्या होंगी खूबियां?
Fri, 13 Nov 2026 01:10 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:10 PM IST
सार
- कोव 650RR का EICMA 2026 में अनावरण हुआ।
- 645cc इनलाइन-फोर इंजन मिल सकता है।
- 108.7 हॉर्सपावर की पावर मिल सकती है।
- टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
कोव ने पेश की नई सुपरस्पोर्ट बाइक 650RR
- फोटो : eicma
विस्तार
स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए एक नई सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल पेश की गई है। कोव ने EICMA 2026 में अपनी नई 650RR से पर्दा उठाया है। इस बाइक में 645cc का इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 108.7 हॉर्सपावर की पावर और 60Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी ने इसकी क्लेम्ड टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा बताई है। सड़क और ट्रैक, दोनों तरह के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह बाइक 2027 में ग्लोबल मार्केट में आने के लिए तैयार है। हालांकि भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
नया 645cc इनलाइन-फोर इंजन
कोव 650RR में नया विकसित 645cc, लिक्विड-कूल्ड, 16-वाल्व, DOHC इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है। यह इंजन 13,000rpm पर 108.7 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 11,000rpm पर 60Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
विज्ञापन
इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल दिया गया है। इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, बाइक की टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है।
तीन राइडिंग मोड और बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर
साथ ही कोव 650RR में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। इनमें स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और कस्टम मोड शामिल हैं। बाइक में बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है। इसकी मदद से राइडर बिना क्लच दबाए गियर ऊपर और नीचे कर सकता है। ट्रांसमिशन में स्लिपर क्लच भी शामिल है।
विज्ञापन