{"_id":"646482efedd079f1d80580a2","slug":"upcoming-mid-size-suv-in-india-2023-citroen-and-honda-soon-to-launch-new-suv-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mid-Size SUV: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मचेगी खलबली, ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं दो नई कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mid-Size SUV: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मचेगी खलबली, ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं दो नई कारें
Wed, 17 May 2023 01:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Citroen C3 Aircross SUV
- फोटो : Citroen India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) का भारतीय बाजार में आने के बाद से मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में दबदबा रहा है। इस समय यह एसयूवी को Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी कारों से कड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन जल्द ही क्रेटा की चुनौतियां बढ़ने वाली हैं। क्योंकि आने वाले महीनों में, इस सेगमेंट में दो नए मॉडल - Honda Elevate (होंडा एलिवेट) और Citroen C3 Aircross (सिट्रोन सी3 एयरक्रॉस) लॉन्च होंगे। जहां एलिवेट एसयूवी 6 जून को दुनिया भर में डेब्यू करेगी और इसका मार्केट लॉन्च अगस्त तक होने की संभावना है, वहीं सी3 एयरक्रॉस 2023 के त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। जानें इन दोनों अपकमिंग एसयूवी की डिटेल्स।
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
Honda Elevate
होंडा की आनेवाली मिड-साइज एसयूवी Elevate (एलिवेट) को होंडा सिटी के प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है। होंडा एलिवेट का मुकाबला Hyundai Creta से होगा। हाल ही में, कार निर्माता ने सनरूफ सहित इसकी कुछ डिजाइन फीचर्स की आंशिक पुष्टि करते हुए इसका खुलासा किया। Honda Elevate की लंबाई लगभग 4.3 मीटर होगी, और इसे 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। पेट्रोल यूनिट 121 बीएचपी का पीक पावर और 145 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

इस एसयूवी को सिटी के हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बाद के चरण में पेश किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा एलीवेट एसयूवी की कीमत एंट्री-लेवल वैरिएंट के लिए लगभग 11 लाख रुपये और टॉप-एंड वैरिएंट के लिए 17 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen C3 Aircross SUV
- फोटो : Citroen India
Citroen C3 Aircross
फ्रांसीसी वाहन निर्माता का दावा है कि Citroen C3 Aircross में 90 प्रतिशत स्थानीयकरण है, इसलिए इसकी कीमत के काफी कॉम्पीटीटिव होने की उम्मीद है। इस एसयूवी में ब्रांड के CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमामल किया गया है। यह एसयूवी C3 हैचबैक के साथ अपने ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स, फीचर्स और पावरट्रेन को साझा करती है। सी3 एयरक्रॉस में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन-गियरबॉक्स कंबिनेशन 110 बीएचपी का अधिकतम पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

- फोटो : For Reference Only
रिपोर्टों से पता चलता है कि कार निर्माता बाद के चरण में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक C3 Aicross SUV की कीमत 9 लाख रुपये से शुरू होकर 15 लाख रुपये तक जाने की संभावना है।