{"_id":"6536072cf3277a21ff0962a0","slug":"drive-the-car-in-these-four-ways-the-life-of-the-car-s-brakes-will-increase-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: इन चार तरीकों से चलाएं गाड़ी, बढ़ जाएगी कार के ब्रेक्स की उम्र, बच जाएंगे हजारों रुपये","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: इन चार तरीकों से चलाएं गाड़ी, बढ़ जाएगी कार के ब्रेक्स की उम्र, बच जाएंगे हजारों रुपये
Tue, 24 Oct 2023 08:37 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 24 Oct 2023 08:37 AM IST
सार
अगर आपकी कार में काफी कम समय में ही ब्रेक्स खराब हो जाते हैं। तो किन उपायों का ध्यान रखते हुए गाड़ी चलाने पर ब्रेक्स की उम्र बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनकी कार के ब्रेक्स काफी कम समय में ही खराब हो जाते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर गाड़ी चलाने से ब्रेक्स की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इससे आपके हजारों रुपये भी बच सकते हैं।
विज्ञापन
ब्रेक्स को रखें ठंडा
अगर आपको बार-बार ब्रेक लगाने की आदत है, तो इसे बदलने से ही ब्रेक की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी पहाड़ी रास्ते पर सफर कर रहे हैं, तो बार-बार ब्रेक लगाने से भी ब्रेक सिस्टम गर्म हो जाता है। जाम में भी बार-बार ब्रेक लगाने से ब्रेक पैड और ब्रेक शू गर्म हो जाते हैं। इससे यह जल्दी घिसते हैं और जल्दी खराब भी हो सकते हैं। ब्रेक की उम्र बढ़ाने के लिए जरूरी है कि इनके तापमान को नीचे लाया जाए। इसके लिए आप या तो कुछ देर तक कार रोक सकते हैं या फिर खाली सड़क पर कार चला सकते हैं, जिससे ठंडी हवा ब्रेक से गुजरेगी तो ब्रेक सिस्टम जल्दी ठंडा होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
दूरी बनाकर रखें
आपके आस-पास चलने वाली कारों से दूरी बनाकर चलने से ना सिर्फ आप और अन्य लोग सुरक्षित रह सकते हैं। बल्कि इससे आपकी कार के ब्रेक की उम्र भी बढ़ती है। अगर आगे चलने वाली गाड़ी के बेहद करीब अपनी गाड़ी चलाते हैं , जरूरत पढ़ने पर आपको तेज ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अगर सुरक्षित दूरी बनाकर चलेंगे तो आपको ब्रेक की कम जरूरत होगी। ज्यादा ब्रेक लगाने से ब्रेक जल्दी घिसेंगे।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
बेहतर विजिबिलिटी में चलाएं
कार चलाते समय जितनी ज्यादा विजिबिलिटी होती है उतनी ही बेहतर तरीके से कार को चलाया जा सकता है। ऐसा करने से कार चलाते हुए ब्रेक का कम उपयोग करना पड़ता है या फिर हल्के पैर से ब्रेक लगाने पड़ते हैं। जिससे ब्रेक कम घिसते हैं और इनकी उम्र बढ़ती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
सही गियर में चलाएं कार
कार को सही गियर में चलाने से भी ब्रेक की जरूरत कम पड़ती है। कम ब्रेक लगाने के कारण इनकी उम्र बढ़ती है। गाड़ी की स्पीड को कम करने के लिए ब्रेक लगाने से पहले गियर को भी सही तरह से नीचे लाएं। इसका फायदा यह होगा कि कार प्रभावी ढंग से धीरे हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल