फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Driving Tips: मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार चलाते समय न करें ये छह गलतियां, नहीं तो हो जाएगा बड़ा खर्चा

Fri, 18 Nov 2022 04:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 18 Nov 2022 04:32 PM IST
सार

भारत में बड़ी संख्या में मैनुअल कारें चलाई जाती हैं। लंबे समय तक सही तरह से का चलाकर रखरखाव पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Do not make these six mistakes while driving manual transmission car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश में अभी-भी बड़ी संख्या में लोग मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार को चलाना पसंद करते हैं। ऑटोमैटिक के मुकाबले इन्हें इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि इनमें अपने मुताबिक गियर शिफ्ट करना आसान होता है। मैनुअल कार चलाने के समय ज्यादातर लोग कई गलतियां करते हैं जिनके कारण कुछ समय बाद ही कार में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसी ही परेशानियों से बचने के उपाय हम इस खबर में बता रहे हैं।

क्लच दबाकर कार ना चलाएं

Do not make these six mistakes while driving manual transmission car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों को आदत होती है कि वो जब भी कार चलाते हैं, उनका बायां पैर हमेशा क्लच पैडल पर होता है। ऐसा करने से आराम कम और नुकसान ज्यादा होने का खतरा होता है। कभी भी क्लच पैडल पर पैर रखकर चलाने से कार की क्लच प्लेट खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। अगर एक बार सफर के बीच यह खराब हो जाए तो कार को हिलाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा अचानक से ब्रेक लगाने की स्थिति में भी कार में ब्रेक की जगह क्लच पैडल दबने के कारण हादसा होने का खतरा भी होता है। कार चलाने का सही तरीका यह है कि जब भी कार चलाएं हमेशा गियर बदलते समय और ब्रेक लगाते समय ही क्लच पैडल का उपयोग करें। इसके अलावा इस पर पैर रखकर कार चलाने से नुकसान ज्यादा होता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

रेड लाइट पर पैर को दें आराम

Do not make these six mistakes while driving manual transmission car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी शहर के ट्रैफिक में कार चलाएं तो हमेशा रेड लाइट पर कार को रोककर अपने पैर को आराम दें। आमतौर पर लोग रेड लाइट पर ना तो कार को बंद करते हैं और ना ही कार को न्यूट्रल करते हैं। इन दोनों ही स्थितियों में कार का एवरेज कम होता है और इससे पैर को भी आराम नहीं मिलता। अगर रेड लाइट तीस सेकेंड से ज्यादा समय की है तो कार को बंद करना बेहतर होता है वहीं ऐसा करने पर पैर को भी आराम मिलता है। अगर कार बंद नहीं कर सकते हैं तो कम से कम कार को न्यूट्रल रखें इससे सफर के दौरान आपके पैर को आराम भी मिलेगा और कार बेहतर एवरेज देने के साथ ही रखरखाव में भी खर्च कम होगा।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

गियर लीवर पर ना रखें हाथ

Do not make these six mistakes while driving manual transmission car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार चलाते समय कुछ लोगों की आदत होती है कि वो गियर लीवर पर हाथ रखते हैं। ऐसा करना भी कार को नुकसान पहुंचाता है। गियर बदलते समय स्थिर रहने वाला सिलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर की ओर दब जाता है और कॉलर गियर को उस पोजिशन में लाता है जिसमें कार को चलाना चाहते हैं। गियर लीवर पर हाथ रखकर चलाने के कारण सिलेक्टर फॉर्क में नुकसान होने का खतरा रहता है साथ ही चलती कार में गियर बदलने का खतरा भी हो जाता है। इसलिए बेहतर है कि कार चलाते समय गियर लीवर को आर्मरेस्ट समझने की बजाय इसपर से हाथ हटाकर सफर का मजा लिया जाए।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

गलत गियर में कार ना चलाएं

Do not make these six mistakes while driving manual transmission car
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कभी भी कार को गलत गियर में नहीं चलाना चाहिए। कुछ लोग पहले गियर में ही कार को काफी समय तक दौड़ाते हैं। इससे कार के इंजन की उम्र कम हो जाती है। पहले गियर को सिर्फ कार उठाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए और बाद में समय-समय पर गियर बदल लेना बेहतर होता है। निचले गियर में कार को लगातार चलाने से इंजन पर खराब असर तो होता ही है साथ ही उस समय कार को ताकत देने के लिए इंजन को ज्यादा ईंधन की खपत करनी पड़ती है ऐसे में ज्यादा तेल खर्च होता है और कम एवरेज मिलता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed